Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुत्री के प्रेम विवाह से नाराज मायके वालों ने ही कर लिया नवविवाहिता का अपहरण
  • हरिद्वार

पुत्री के प्रेम विवाह से नाराज मायके वालों ने ही कर लिया नवविवाहिता का अपहरण

RNS INDIA NEWS 15/12/2021
default featured image

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में सरेराह नवविवाहिता का अपहरण करने की खबर से सनसनी फ़ैल गई। बाद में पता चला कि युवती का अपहरण किसी और ने नहीं बल्कि युवती के मायके वालों ने ही किया है। युवती द्वारा दूसरे समुदाय से शादी करने पर परिजन नाराज़ चल रहे थे। बाद में पुलिस ने नव विवाहिता को बरामद कर पति के सुपुर्द किया और मायके वाले को फटकार लगाई।

मिली जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पूर्व एक गांव के प्रेमी जोड़े ने भागकर शादी कर ली थी। दूसरे समुदाय से जुड़े होने की कारण प्रेमी जोड़े ने हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाई थी और दोनों पति-पत्नी के तौर पर कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी गांव में रहने लगे। सोमवार को दंपति और युवक का मौसेरा भाई किसी कार्य से बाजार जा रहे थे कि इसी दौरान नवविवाहिता के मायके वालों ने उन्हें रोककर जबरन नवविवाहिता को गाड़ी में बिठाने लगे, जब महिला के पति ने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ बदसुलूकी और धक्का-मुक्की की। हल्ला होने पर राहगीर भी मौके पर एकत्र हो गए।

महिला के पति ने पत्नी के अपहरण की खबर पुलिस को दी, जिस पर हरकत में आई पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और नवविवाहिता को कुछ ही देर में बरामद कर आरोपियों को जगजीतपुर चौकी लाकर जमकर फटकार लगाई गई। पुलिस ने बताया कि विवाहिता को बयान‌ के आधार पर पति को सुपुर्द कर दिया है, यदि विवाहिता परिजनों के खिलाफ शिकायत देगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैन्यधाम पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, शहीदों के परिजनों को करेंगे सम्मानित
Next: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार, दो की मौत, दो घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.