Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रेम विवाह के दस दिन बाद गंगनहर से मिला युवक का शव
  • हरिद्वार

प्रेम विवाह के दस दिन बाद गंगनहर से मिला युवक का शव

RNS INDIA NEWS 23/05/2022
rns featured image new

रुड़की।  प्रेम विवाह के पांच दिन बाद 19 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों लापता हो गया। दस दिन बाद युवक का शव पुलिस ने झाल से बरामद किया है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के इस्लाम नगर निवासी प्रवेज ने 13 मई को प्रेम विवाह किया था। 19 मई को प्रवेज संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। परिजनों ने मामले की जानकारी सोत बी चौकी पुलिस से की थी। पुलिस ने अपने स्तर से प्रवेज की तलाश शुरू कर दी थी। इसके अलावा परिचितों व अन्य लोगों से भी जानकारी जुटाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे थे। सोमवार को पुलिस ने आसफनगर झाल से प्रवेज का शव बरामद किया। प्रवेज के शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि प्रेम विवाह से कुछ लोग नाखुश थे। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने रंजिश में प्रवेज की हत्या की है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि युवक का शव आसफनगर झाल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत किन परिस्थितियों में हुई है यह पता चल पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिमला चण्डीगढ़ हाईवे पर कार लूटकर भागे बदमाश नगर कोतवाली पुलिस ने दबोचे
Next: पत्नी का शव मिला और पति घर लौट आया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.