Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने अबार्शन की दवा खाने से किया इंकार, प्रेमी ने ब्लेड से काट डाला गला
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने अबार्शन की दवा खाने से किया इंकार, प्रेमी ने ब्लेड से काट डाला गला

RNS INDIA NEWS 10/12/2022
rns featured image new

मिर्जापुर (आरएनएस)। यहां जिले में हृदयविदारक घटना घटित हुई है। इस घटना में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गला रेतकर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि प्रेमिका ने गर्भपात की दवा खाने से इंकार कर दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी ने ब्लेड से वारदात को अंजाम दिया। आरोपी का नाम विकास निषाद है। मिश्रपुर गांव के रहने वाला विकास निषाद पुत्र शिव कुमार और पास के एक गांव की रहने वाली 20 साल की कांति(बदला हुआ नाम) एक ही स्कूल में पढ़ते थे।
युवती हाई स्कूल में थी तो उसका प्रेमी विकास 11वीं में पढ़ता है। दोनों में दो साल से प्रेम संबंध थे। वारदात वाले दिन लडक़ी घर से बिना कहे गुरुवार की सुबह कहीं चली गई थी। उसकी खोज खबर लेने के लिए मां और भाई परेशान थे। भाई और मां उसे खोज रहे थे। गुरुवार की शाम मिश्रपुर गांव के पास गंगा नदी के किनारे झाड़ी में गांव की कुछ महिलाओं ने उसका शव पड़ा देखा। उसका गला रेता हुआ था। पास में खून पड़ा था और ब्लेड भी पड़ी हुई थी। उसके बाद कांति के परिवार वालों को सूचना दी गई। लडक़ी के परिजनों ने उसके प्रेम संबंधों के बारे में बताया तो पुलिस ने प्रेमी विकास गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद कड़ाई से पूछताछ में पूरी घटना कबूल कर ली।
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि प्रेमी ने ही मिलने के बहाने बुलाकर पहले गर्भपात का दवा खिलाने को लेकर प्रयास किया। जहां दवा खाने से इंकार करने पर गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद ब्लेड से गला भी काट दिया था। इससे पहले भी युवक मृतक युवती के घर में पकड़ा गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेडिकल कॉलेज में छात्रों से पहले करवाया गंदा काम और फिर…
Next: महिला ने शराबी पति के हाथ-पांव बांध लगा दी आग, कहा- तंग आ गई थी प्रताड़ना से

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.