Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के साथ हिमाचल में भी भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल: प्रीतम सिंह
  • देहरादून

उत्तराखंड के साथ हिमाचल में भी भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल: प्रीतम सिंह

RNS INDIA NEWS 14/10/2021
rns featured image new

विकासनगर। हिमाचल प्रदेश की जुब्बल कोटखाई विधान सभा उप चुनाव प्रचार से लौटे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी प्रचंड बहुमत से सत्ता में आई भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है। लिहाजा उत्तराखंड के साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई।
त्यूणी में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हो रहे उप चुनाव में इस बार कांग्रेस की जीत होगी। वहां की प्रदेश सरकार से जनता आजिज आ चुकी है। हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा ने सुशासन का वादा कर जनता कुशासन दिया है। महंगाई की मार दोनों प्रदेशों की जनता झेल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास पर्वतीय प्रदेशों के विकास के लिए स्पष्ट सोच का अभाव है। प्रदेश की भाजपा सरकारें स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर नीतियां लागू करने के बजाय केंद्रीय नेतृत्व की नीतियों को जनता पर थोपते हैं। प्रदेश में सरकार ने पलायन आयोग का गठन किया। पलायन रोकने के लिए कोई नीति ही नहीं तय की गई है। गांवों को विकसित करने से पलायन पर रोक लगेगी। लेकिन पूंजीवादी अभिजात्य सोच वाली भाजपा सरकार ने विकास को शहरों से गांवों की ओर आने नहीं दिया। इसका शहरों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। रोजगार और सुविधाओं की तलाश में लोग शहरों का रुख कर रहे हैं, जिससे छोटे शहरों पर भी जनसंख्या का भार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अब कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री बलवीर सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष लायकराम शर्मा, यशपाल सिंह, आदित्य पंवार, चमन राणा, संदीप राणा, चतर सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय ग्रिड आवश्यकता से अधिक सहायता प्रदान कर रहे हैं: टीएचडीसी
Next: दो दुकानों में हुई चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.