Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दो दुकानों में हुई चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
  • देहरादून

दो दुकानों में हुई चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/10/2021
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने विकासनगर बाजार में दो दुकानों में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के सामान और नगदी सहित एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने चोरी का मुकदमा तरमीम कर दिया है। हिस्ट्रीशीटर आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस में पहले से ही विभिन्न आपराधिक धाराओं में पच्चीस से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार दस अक्तूबर की देर रात चोरों ने मेन बाजार विकासनगर स्थित जौहरी लाल मामचंद की दुकान के मालिक मनोज अग्रवाल और केवल कुमार शॉप के मालिक संजीव चुग की दुकान की तीसरी मंजिल की मोंमटी को तोड़कर दोनों दुकानों में धावा बोला था।चोरों ने नगदी, मोबाइल आदि सामान चोरी कर लिया था। व्यापारी संजीव पुत्र केवाल राम वार्ड नंबर छह विकासनगर की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में विकासनगर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही मुखबिर को सतर्क किया। सीसीटीवी कैमरे में चोर का फोटो कैद हुआ। सीसीटीवी फुटेज में मिले संदिग्ध फोटो के बाद पुलिस ने चोरी के आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने इस मामले में हिस्ट्रीशीटर रहे जावेद उर्फ अंडा पुत्र अली हसन निवासी जीवनगढ़ के घर पर छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों दुकानों में हुई चोरी का सामान आठ एंड्राइड मोबाइल फोन, एक मोबाइल टेबलेट, एक डीवीआर, चार सीसीटीवी कैमरे , एक वायरलेस माइक्रोफोन, एक राउटर, छियालीस हजार पचास रुपये की नगदी बरामद की। सीओ विकासनगर वीडी उनियाल ने पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी हिस्ट्री शीटर जावेद उर्फ अंडा के के खिलाफ चोरी का मुकदमा तरमीम कर दिया है। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के साथ हिमाचल में भी भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल: प्रीतम सिंह
Next: गांवों में तेल-घी, दालें, शिक्षा शहरों के मुकाबले ज्यादा महंगी; बिजली, सब्जियां, दूध, मनोरंजन से जुड़ी चीजें सस्ती

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.