Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रयागराज में शंकराचार्य के अपमान पर हरिद्वार में उबाल
  • हरिद्वार

प्रयागराज में शंकराचार्य के अपमान पर हरिद्वार में उबाल

RNS INDIA NEWS 19/01/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को रोके जाने के साथ ही उनके शिष्यों के साथ कथित मारपीट ने देशभर में आक्रोश पैदा कर दिया है। इसी कड़ी में हरिद्वार के कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में राम नाम कीर्तन के जरिये विरोध दर्ज कराया गया। सोमवार को शंकराचार्य के शिष्यों ने सामूहिक राम नाम जप किया और प्रयागराज प्रशासन पर बर्बरता का आरोप लगाया। उन्होंने एक स्वर में मांग उठाई कि प्रयागराज प्रशासन सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। चेताया कि ऐसा न होने पर खून से पत्र लिखकर प्रयागराज कूच किया जाएगा। भगवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि शंकराचार्य गंगा स्नान के लिए जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने जबरन रोक लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके शिष्यों के साथ मारपीट की गई और 85 वर्षीय संत तक को नहीं बख्शा गया। पंडित विष्णुदास ने कहा कि संत के साथ इस तरह का कृत्य सरकार को शोभा नहीं देता। गंगा स्नान से रोकने का तरीका निंदनीय है। इस दौरान संजय शास्त्री, पंडित धीरेंद्र शास्त्री, यशपाल शर्मा, पंडित सचिदानंद पैन्यूली, दीपक गौनियाल, मनोज मिश्रा, पंडित रोहित नौटियाल, कमलेश पांडे और आचार्य नितिन शास्त्री सहित कई लोग मौजूद रहे।

खून से पत्र लिख राष्ट्रपति को भेजेंगे संत- श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि प्रयागराज का घटनाक्रम संत समाज के सम्मान पर सीधा हमला है। उन्होंने सभी धार्मिक संगठनों से एकजुट होकर शंकराचार्य के समर्थन में आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मंगलवार को विरोध स्वरूप खून से पत्र लिखकर राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय मेडिकल कालेजों को मिले 64 फार्मासिस्ट
Next: डिप्रेशन में चल रहे युवक ने खुद को आग लगाकर जान दी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.