Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रयागराज में दो युवकों की गोली मारकर हत्या
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

प्रयागराज में दो युवकों की गोली मारकर हत्या

RNS INDIA NEWS 28/04/2022
rns featured image new

प्रयागराज (आरएनएस)। धूमनगंज थाना क्षेत्र के मीरापट्टी मोहल्ले में बुधवार दोपहर दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू कर दी है।
धूमनगंज के मीरा पट्टी निवासी दीपक के घर कसारी मसारी के रहने वाले यासिर (45) और लखनपुर निवासी सुल्तान (35) मिलने के लिए बुधवार दोपहर पहुंचे। इसी बीच किसी बात को लेकर वहां विवाद हो गया। विवाद के दौरान गोली चलने लगी। फायरिंग में गोली लगने से यासिर और सुल्तान घायल हो गए।

फायरिंग की सूचना मिलते ही धूमनगंज थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह कई थानों की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खबर है कि पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही गोली से घायल दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। दो युवकों की हत्या की खबर मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय समेत पुलिस विभाग के आला अधिकारी पहुंचे। पुलिस दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है।
पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों में गोली चलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे तो दोनों युवकों की मौत हो चुकी है। जांच जारी है और परिवार से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी की खुशियां मातम में बदली, 20 फीट गहरी खाई में गिरी कार, मां-बाप और बेटी की मौत
Next: 14 माह के मासूम संग पेड़ से लटकी मिली महिला

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.