Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रवेश रद्द कराने की स्थिति में कॉलेजों को छात्रों की फीस लौटानी होगी
  • उत्तराखंड

प्रवेश रद्द कराने की स्थिति में कॉलेजों को छात्रों की फीस लौटानी होगी

RNS INDIA NEWS 18/01/2021
rns featured image new

देहरादून। स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के बाद कोर्स ज्वाइन नहीं करने या प्रवेश रद्द कराने की स्थिति में कॉलेजों को छात्रों की फीस लौटानी होगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के सचिव प्रो. रजनीश जैन ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। ऐसा न करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।
कोरोना काल में उपजे हालातों से सब कुछ अस्त-व्यस्त हो गया है। कई लोगों की नौकरी छूट गई है। ऐसे में लोगों की आर्थिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित हुई। परिस्थितिवश कई कई छात्र ऐसे हैं, जो स्नातक या स्नातकोत्तर में दाखिला लेने के बाद कोर्स ज्वाइन नहीं कर पाए हैं या उन्होंने प्रवेश ही रद करवा लिया है। अब उनको फीस वापस लेनी है, लेकिन कई संस्थान पैसा वापस करने में नियमों की दुहाई दे रहे हैं। इसमें अधिकांश मोटी फीस वसूलने वाले निजी संस्थान हैं। यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से जारी पत्र में साफ तौर से लिखा गया है कि आयोग को इस संबंध में शिकायतें मिली हैं। इसे देखते हुए आयोग ने 30 नवंबर से पहले के ऐसे मामलों में पूरी फीस लौटाने के आदेश दिए हैं। आदेशों का पालन करने के संबंध में सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को पत्र भेजा गया है। यूजीसी के आदेशों से ऐसे छात्रों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर नजर
Next: ईडी ने हवाला कारोबार में शामिल 2 चीनी नागरिकों को किया गिरफ्तार

Related Post

job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.