Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रवासी उत्तराखंडी देहरादून में आयोजित करेंगी ऑटिज्म जागरुकता सेमिनार
  • देहरादून

प्रवासी उत्तराखंडी देहरादून में आयोजित करेंगी ऑटिज्म जागरुकता सेमिनार

RNS INDIA NEWS 03/05/2025
rns featured image new

 – राज्य सरकार के प्रवासी सेल के प्रयासों से एक जून को आयोजित होगा सेमिनार
– न्यू जर्सी अमेरिका से ऑटिज्म विशेषज्ञ अनीता थपलियाल शर्मा लेंगी भाग

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड सरकार की ओर से गठित प्रवासी उत्तराखंडी सेल के प्रयासों से न्यू जर्सी अमेरिका में रहने वाली प्रवासी उत्तराखंडी और ऑटिज्म विशेषज्ञ अनीता थपलियाल शर्मा, एक जून को देहरादून में ऑटिज्म जागरुकता सेमिनार आयोजित करेंगी।
अनीता शर्मा जनवरी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन में शामिल होने देहरादून आई थीं। इसी क्रम में उन्होंने उत्तराखंड में ऑटिज़्म के बढ़ते मामलों को लेकर देहरादून में एक जागरुकता सेमिनार आयोजित करने की इच्छा जताई थी। अब इसी क्रम में उन्होंने आगामी एक जून को होटल हयात सेंट्रिक में उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका, दून नर्सिंग होम और दून आई केयर सेंटर के सहयोग से ऑटिज्म जागरुकता सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसमें मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ जया नवानी भी शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि सेमिनार का उद्देश्य माता-पिता, शिक्षक और मेडिकल पेशेवरों को ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD), प्रारंभिक हस्तक्षेप और समावेशी शिक्षा के महत्व के बारे में शिक्षित करना है। सेमिनार में अमेरिका एवं भारत के अंतराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ भाग लेंगे
इधर, सचिव वीके सुमन ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी अनीता शर्मा थपलियाल की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने बताया कि अनीता शर्मा पौड़ी जिले में एक गांव गोद लेकर वहां कई काम करवा रही हैं। अन्य प्रवासी भी प्रवासी सेल के साथ जुड़कर, राज्य के विकास में योगदान दे रहे हैं। सरकार इस कार्य में उन्हें हर संभव मदद दे रही है।

ऑटिज़्म को समझना जरूरी  :    अनीता शर्मा ने बताया कि ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर  एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति है जो एक व्यक्ति के संचार, व्यवहार और सामाजिक इंटरएक्शन को प्रभावित करती है। यह एक जीवन भर चलने वाली स्थिति है जिसकी गंभीरता हर व्यक्ति में अलग होती है, लेकिन प्रारंभिक निदान और हस्तक्षेप से किसी व्यक्ति की स्वतंत्र जीवन जीने की क्षमता में महत्वपूर्ण सुधार हो सकता है। इस काम में स्कूली शिक्षकों की अहम भूमिका हो सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूसीसी लागू होने से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के एक नये अध्याय की हुई शुरूआत: मुख्यमंत्री
Next: अल्मोड़ा के छात्रों को पेस अकादमी देगा नि:शुल्क कोचिंग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.