Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्राथमिक उपचार के गुर सीखेंगे स्काउट एवं गाइड छात्र
  • देहरादून

प्राथमिक उपचार के गुर सीखेंगे स्काउट एवं गाइड छात्र

RNS INDIA NEWS 17/09/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन विवि कैंपस ऋषिकेश कॉलेज के स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राएं प्राथमिक उपचार के गुर भी सीखेंगे। उन्हें सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में ब्लड प्रेशर की जांच, हादसे में घायल की मरहम पट्टी करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। महाविद्यालय प्रशासन ने प्राथमिक उपचार में पारंगत करने के लिए स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों के अलग-अलग ग्रुप बनाएं हैं, जो सप्ताह में पांच दिन सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार की व्यवहारिक और तकनीकी जानकारी लेंगे। इसके तहत शनिवार को महाविद्यालय के स्काउट एवं गाइड छात्रों का सात सदस्यीय दल देहरादून रोड स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचा। सरकारी अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से इमरजेंसी में आए रोगियों का ब्लड प्रेशर नापने और मरहम पट्टी का प्रशिक्षण लिया। महाविद्यालय स्काउट एवं गाइड की रोवर हेड शिखा ममगाईं ने बताया कि प्राथमिक उपचार के प्रशिक्षण का उद्देश्य स्काउट एवं गाइड छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा सेवा में पारंगत करना है। ताकि किसी आपातकालीन या दुर्घटना की स्थिति में स्काउट एवं गाइड से जुड़े लोग रेस्क्यू के साथ प्राथमिक उपचार भी कर सकें। इससे जान माल का नुकसान कम होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवा मोर्चा ने 90 यूनिट रक्तदान किया
Next: मौसम को देखते हुए सुचारु की केदारनाथ यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.