Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्राथमिक शिक्षकों के 1649 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्राथमिक शिक्षकों के 1649 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश

RNS INDIA NEWS 02/11/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्राइमरी स्कूलों में 2100 नहीं बल्कि 1649 सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के निर्देश पर शासन ने शिक्षा विभाग को भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत कहा कि जल्द जनपदवार भर्ती शुरू कर दी जाएगी। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि राज्य के सरकारी प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के 2100 पद खाली चल रहे हैं। इनमें 451 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्व से ही उच्च न्यायालय में निर्णयाधीन है। इन पदों को छोड़कर शेष 1649 रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती की जानी है। मंत्री के निर्देश के बाद अपर सचिव एमएम सेमवाल की ओर से प्राथमिक शिक्षा निदेशक को रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश प्राथमिक शिक्षा निदेशक को दे दिए हैं। मंत्री ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी(बेसिक) अपने-अपने जिलों में खाली पदों सापेक्ष भर्ती करेंगे। मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पिछले दो वर्षों से प्राथमिक शिक्षकों की निरंतर नियुक्ति कर रही है। उन्होंने बताया कि तीन हजार से अधिक रिक्त पदों को भरा जा चुका है। कुछ अभ्यर्थियों ने एनआईओएस डीएलएड को शामिल करने को लेकर न्यायालय में वाद दायर किया है, इसके कारण भर्ती प्रक्रिया बाधित हो गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कैबिनेट ने बेसिक शिक्षक सेवा नियमावली में संशोधन कर वर्ष 2017 से 2019 एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल करने के साथ ही सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा) के पदों को नियमावली में शामिल किया है। इससे प्राथमिक शिक्षक की शुरू की जा रही भर्ती में इन अभ्यर्थियों को भी मौका मिलेगा।

जिलेवार प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इन पदों पर भर्ती होने के साथ ही राज्य के सभी प्राइमरी स्कूलों में शत-प्रतिशत शिक्षकों की तैनाती हो जाएगी। इससे प्राथमिक शिक्षा का ढांचा और मजबूत होगा।- डॉ.धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वरिष्ठ नागरिकों के लिए 150 केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित
Next: सांसद के नाम पर संसद में फर्जी इंटर्नशिप पेज बनाकर धोखाधड़ी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.