Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत 61861 आवेदन प्राप्त, 1670 रिक्त पदों पर होनी है भर्ती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत 61861 आवेदन प्राप्त, 1670 रिक्त पदों पर होनी है भर्ती

RNS INDIA NEWS 16/12/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।    प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जायेगा। जनपदवार आयोजित भर्ती प्रक्रिया के तहत 1670 रिक्त पदों के सापेक्ष विभाग को 61861 आवेदन प्राप्त हुये हैं। विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये हैं।  विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनपदों में बेसिक शिक्षकों के 1670 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। जिसके सापेक्ष अब तक विभाग को 61861 आवेदन प्राप्त हुये हैं। जिसमें पौड़ी जनपद में 230 रिक्त पदों के सापेक्ष 6600 आवेदन जनपद स्तर पर प्राप्त हुये हैं। इसी प्रकार चमोली में 162 के सापेक्ष 6040, रूद्रप्रयाग में 155 के सापेक्ष 5667, टिहरी में 216 के सापेक्ष 6100, उत्तरकाशी में 134 के सोपक्ष 5259, देहरादून में 97 के सापेक्ष 2813, नैनीताल में 129 के सापेक्ष 6255, अल्मोड़ा में 241 के सापेक्ष 6634, बागेश्वर में 118 के सापेक्ष 5780, चम्पावत में 85 के सापेक्ष 5190 तथा पिथौरागढ़ में 103 रिक्त पदों के सापेक्ष 5523 आवेदन प्राप्त हुये हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सभी जनपदों में अभ्यर्थियों द्वारा आवेदित आवेदनों की स्क्रूटनी की जा रही है, इसके उपरांत अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार कर उसे विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा। भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ तय समय सीमा के भीतर सम्पन्न करने को  विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी 11 जनपदों के जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) को ठोस निर्देश दिये हैं। विभागीय अधिकिरयों का  कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में आवेदित अभ्यर्थियों के शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर उनके शैक्षिक गुणांक तय किये जा रहे हैं और उसके आधार पर मेरिट सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आवेदित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की जायेगी, तदोपरांत जनपद स्तर पर रिक्त पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जायेगा।

सूबे में प्राथमिक शिक्षक भर्ती के तहत 1670 रिक्त पदों के सापेक्ष विभिन्न जनपदों में कुल 61861 आवेदन प्राप्त हुये हैं। शीघ्र ही उक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन परिणाम जारी किया जायेगा। इसके लिये सभी जनपदों के जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) को भर्ती प्रक्रिया नियत समयसीमा में पूर्ण कर चयनित अभ्यर्थियों की शीघ्र नियुक्ति सुनिश्चित करने निर्देश दिये हैं।– डॉ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाली एवं कुमाऊनी भाषा के लिए ‘BHASHINI राज्यम् कार्यशाला’ का होगा आयोजन
Next: ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा

Related Post

default featured image
  • देहरादून

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड योजना में अंशदान में वृद्धि पर भड़के पेंशनर्स

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

राजपुर रोड हत्याकांड: झारखंड से बुलाए गए शूटर, हरिद्वार से किराए पर लिए वाहन, पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.