Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • महिला उत्पीड़न को लेकर सरकार गंभीर नहीं: विक्रम सिंह नेगी
  • टिहरी

महिला उत्पीड़न को लेकर सरकार गंभीर नहीं: विक्रम सिंह नेगी

RNS INDIA NEWS 24/09/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने मंगलवार को जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था जहां बदहाल है, वहीं महिला उत्पीड़न को लेकर सरकार कतई भी गंभीर नहीं है। भाजपा के कई नेता महिला उत्पीड़न के मामलों में सामने आये हैं। आपदा के बाद से पहाड़ों में सड़कों की बदहाली से आम लोगों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की संवेदनहीनता से पहाड़ी क्षेत्रों सर्वाधिक बदहाल स्थिति स्वास्थ्य और शिक्षा की बनी हुई है। जिसके चलते तेजी से पलायन हुआ है। जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं देने को लेकर संवेदनशील नहीं है। कहा कि आपदा के दौरान गैरसैंण में सत्र चलने के बाद भी आपदा पर चर्चा कराने सरकार ने मुनासिब नहीं समझा। प्रदेश सरकार आपदा के मानकों को बदलने में रुचि नहीं लेती है। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र की स्थिति व विशेष परिवेश व तानेबाने को लेकर हमने सरकार से पूरे पहाड़ी क्षेत्र को एसटी एरिया घोषित करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि टिहरी बांध को बनाने में टिहरी के 125 गांवों सहित निकटस्थ क्षेत्रों ने बड़ी कुर्बानी देकर परेशानियां झेली हैं, लेकिन आज टिहरी बांध से रोजगार के पैदा हो रहे अवसरों में ऐसे नियम-कानून तय कर दिये जाते हैं। जिससे स्थानीय लोगों को लाभ नहीं मिल पाता है। इसलिए सरकार को चाहिए कि टिहरी बांध क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में प्रभावितों व स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए, अन्यथा लोगों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप पंवार, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखवीर चौहान, शांति प्रसाद भट्ट, दर्शनी रावत, ममता उनियाल, शक्ति जोशी, मुरारी लाल खंडवाल, महेश जोशी, नवीन सेमवाल, सुषमा दुमोगा, गंगा भगत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुल की एप्रोच दीवार छतिग्रस्त होने से बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित
Next: बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने बदरी-केदार के दर्शन किए

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.