Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • प्रतापनगर के लोगों को नहीं मिल पा रहा पेयजल योजनाओं का लाभ
  • टिहरी

प्रतापनगर के लोगों को नहीं मिल पा रहा पेयजल योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 12/06/2022
rns featured image new

नई टिहरी। पेयजल योजना के नाम पर लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद प्रतापनगर क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन-प्रशासन से शिकायत के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
प्रतापनगर विकासखंड के अंतर्गत जल निगम, जल संस्थान व हंस फाउंडेशन की ओर से लाखों रुपये पेयजल के नाम पर खर्च करने के बावजूद भी ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। क्षेत्र के माजफ, कुडियाल गांव, क्यारी सहित कई गांवों में जल मिशन के तहत मोटा बजट मरम्मत के नाम पर खर्च किया गया। फिर भी ग्रामीण प्यासे ही रहे। गांव में पहले से ही स्वजल योजना से लोगों ने पेयजल कनेक्शन लिए हुए थे। उसी की मरम्मत कर खर्च कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।

ग्रामीण आनंद सिंह दुमोगा, बसंत लाल, विरेंद्र थलवाल, मदनसिंह सजवाण, बिजेंद्र भट्ट आदि का कहना है कि गांव के रास्ते में बिछाई गई पाइप लाइन भी खुली छोड़ने से लोगों के आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि खुले छोड़े गए पाईप लाईन की चपेट में कई बार ग्रामीण चोटिल तक हो गए है। विभागीय अधिकारी थर्ड पार्टी आडिट के नाम पर पहले से ही लिए गये कनेक्शनों को दिखाने के जुगत में जुटे हुए हैं, ताकि केंद्र सरकार की ओर से किये जा रहें ऑडिट रिपोर्ट सही भेज कर अन्य धनराशि भी हासिल की जा सके। जिन पेयजल स्त्रोतों से पहले से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, उन्हीं पर लाखों रूपए खर्च कर पेयजल के नाम पर ग्रामीणों के साथ मजाक किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मामले को लेकर कई शिकायतें देने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोनिया गांधी गंगा राम अस्पताल में भर्ती
Next: केम्पटी फॉल पेट्रोल पंप के स्टोर रूम में लगी आग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.