Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में रैली
  • देहरादून

प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में रैली

RNS INDIA NEWS 04/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। अमितग्राम में आबादी के बीच प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में स्थानीय लोगों ने रैली निकाली। इस दौरान लोगों से कूड़ाघर के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया। जन जागरूकता के लिए घर-घर पंपलेट भी बांटे। ट्रंचिंग ग्राउंड को अन्यत्र बनाने की मांग उठाई। कूड़ाघर विरोधी संयुक्त संघर्ष समिति का अमित ग्राम में प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में धरना प्रदर्शन बुधवार को 126वें दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर एकत्रित लोगों ने शासन-प्रशासन पर जनहित से जुड़ी समस्या की अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। अमित ग्राम में ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए आंवटित भूमि के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन में अधिक से अधिक लोगों का समर्थन जुटाने के लिए रैली निकाली गई। रैली अमितग्राम, गुमानीवाला, टोंगिया आदि क्षेत्रों से होकर निकली। रैली में शामिल लोगों ने सरकार पर जनहित से जुड़ी समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड से करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। चेताया कि जब तक प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जाता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। रैली में पार्षद वीरेंद्र रमोला, मानवेंद्र कंडारी, राजू गुनसोला, लाल सिंह बोहरा, नत्थू लाल, शिवलाल, नत्थीलाल सेमवाल, रंजीत थापा, सत्यप्रकाश रतूड़ी, प्रेम सिंह रावत, संदीप कुड़ियाल, मुन्नी, कमला, उमेश सिंह बोहरा, कालिका प्रसाद रतूड़ी, कुंती, एला देवी, प्यारी देवी, काविता भट्ट, रोशनी, कांता, सुधा, सावित्री तिवारी, जशोदा, सुषमा रमोला, लक्ष्मी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिल बाईपास ट्रीटमेंट से जुड़ी सूचना न देने पर दो सहायक अभियंताओं पर जुर्माना
Next: रोटरी क्लब ने सरकारी अस्पताल में रूम हीटर व वेपोराइजर दिए भेंट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.