Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • प्रशासन की सख्ती पर बचाव में उतरे मेडिकल स्टोर संचालक, सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
  • नैनीताल

प्रशासन की सख्ती पर बचाव में उतरे मेडिकल स्टोर संचालक, सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 03/05/2021
rns featured image new

थोक विक्रेताओं से ही महंगे दामों में दवाएं व मेडिकल उपकरण आने की दी जानकारी

हल्द्वानी। दवाओं को मेडिकल उपकरणों की कालाबाजारी पर प्रशासन-पुलिस की सख्ती व छापामारी पर मेडिकल स्टोर संचालक बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने थोक विक्रेताओं से ही महंगे दामों में दवाएं व मेडिकल उपकरण आने की जानकारी देकर इसकी जांच कराने की मांग की है। सोमवार को उन्होंने प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह से मिलकर ज्ञापन भी दिया। रविवार को प्रशासन, पुलिस व एसओजी की टीमों ने कई मेडिकल स्टोर से दवाएं व मेडिकल उपकरणों की खरीदारी कराने के बाद कालाबाजारी मिलने पर छापामारी की थी। इसके साथ ही दो दवा कारोबारियों पर कालाबाजारी अधिनियम, आवश्यक वस्तु अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, महामारी अधिनियम व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह से मिले दवा कारोबारियों ने कहा कि आक्सीमीटर, थर्मा मीटर, ग्लब्ज, सैनिटाइजर आदि मेडिकल उपकरण कोरोना काल के दौरान सामान्य दिनों से दो गुना दामों पर थोक विक्रेताओं से मिल रहे हैं। जिस कारण फुटकर दवा विक्रेताओं के लिए इनके दाम बढ़ाना मजबूरी हो गया है। प्रशासन को थोक में मिल रही दवाएं व मेडिकल उपकरणों की जांच भी करानी चाहिए। इसके साथ ही दवा के थोक विक्रेताओं से उचित दामों पर दवाएं व मेडिकल उपकरण दिलाने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट के मिलने वालों में दीपक तिवाड़ी, अनुज भट्ट, प्रदीप जोशी, हरीश चंद्र पाठक, जगदीश पंत, जयदीप साहनी, लव बख्शी, गौरव आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश में बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का दौर जारी
Next: राशिफल 4 मई

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.