Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्रशासन की मदद से पीडब्ल्यूडी ने हटाया अतिक्रमण
  • ऊधम सिंह नगर

प्रशासन की मदद से पीडब्ल्यूडी ने हटाया अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 03/10/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। प्रशासन की मदद से पीडब्ल्यूडी ने टांडा तिराहा से सरवरखेड़ा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान रोड साइड पर लगाए गए फड़ व खोखे आदि हटवाए गए। अगले हफ्ते मुरादाबाद रोड पर सूर्या फैक्ट्री तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। विभाग ने दोबारा अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। काशीपुर से मुरादाबाद रोड सड़क के एक ओर 75 फिट तक है। लेकिन प्रशासन की बार-बार चेतावनी के बावजूद अतिक्रमणकारी सड़क के दोनों ओर अस्थाई फड़, रेहड़ी, ठेले व खोखे डालकर कब्जा किए हुए है। नोटिस के बावजूद अतिक्रमणकारियों ने अपने कब्जे नहीं हटाए। गुरुवार को पीडब्ल्यूडी विभाग ने तहसील और पुलिस प्रशासन की मदद से अभियान चलाया। मुरादाबाद रोड पर टांडा तिराहे से सरवरखेड़ा तक सड़क किनारे रखे खोखे व फड़ आदि हटाए गए। कुछ स्थानों पर टीम को हल्के फुल्के विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन प्रशासन की सख्ती के सामने उनकी एक न चली। पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता परवेज आलम ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को कई बार उनके द्वारा नोटिस दिया जा चुका था लेकिन उन्होंने कब्जे नहीं हटाए। एई परवेज ने बताया कि अगले सप्ताह मंडी चौकी से सूर्या रोशनी तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। तहसीलदार पंकज चंदोला ने कहा कि अतिक्रमणकारी दोबारा अतिक्रमण करते हैं तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन बेचने की डील कर 52 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी पर केस
Next: राशिफल 04 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.