Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत नौगांव और बासोट में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत नौगांव और बासोट में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 20/12/2025
WhatsApp Image 2025-12-20 at 16.54.43

अल्मोड़ा। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत न्याय पंचायत लिंगुड़ता के राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में समाज कल्याण, स्वास्थ्य, राजस्व, ग्राम्य विकास सहित विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शिविर में मौजूद रहकर आमजन की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। उन्होंने प्रत्येक विभागीय काउंटर पर पहुंचकर कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया और शिकायतकर्ताओं के साथ खड़े होकर समाधान की प्रक्रिया को गति दी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप अधिकारी जनता के कार्यालय आने की प्रतीक्षा न करें, बल्कि स्वयं गांवों तक पहुंचकर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। शिविर के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव के विद्यार्थियों से भी संवाद किया और खेल मैदान सहित विद्यालय से जुड़ी आवश्यकताओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर पात्र व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए और प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। इसी क्रम में भिकियासैंण विकासखंड के बासोट में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की उपस्थिति में एक अन्य बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में भी विभिन्न विभागों की ओर से योजनाओं की जानकारी दी गई और सामने आई जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया गया। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम के दौरान नौगांव में आयोजित शिविर के माध्यम से 858 तथा बासोट में 618 नागरिकों को विभिन्न विभागीय सेवाओं और योजनाओं का लाभ मिला। इस प्रकार दोनों बहुउद्देशीय शिविरों से कुल 1476 नागरिक लाभान्वित हुए। शिविरों में उपजिलाधिकारी संजय कुमार, तहसीलदार ज्योति नपलच्याल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मंगल सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में न्याय पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 20 दिसंबर
Next: 48 घंटे में चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.