Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • 48 घंटे में चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • बागेश्वर

48 घंटे में चोरी की स्कूटी बरामद, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

RNS INDIA NEWS 20/12/2025
rns featured image new

बागेश्वर। बागेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई स्कूटी के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह सफलता घटना के 48 घंटे के भीतर हासिल की।

पुलिस के अनुसार गुरुवार 18 दिसंबर को वादी की ओर से कोतवाली बागेश्वर में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि 16 दिसंबर की शाम उसकी स्कूटी संख्या एपी 31 ईटी 9512 को अज्ञात चोर ने विकास भवन पुल बागेश्वर के पास से चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर कोतवाली बागेश्वर में एफआईआर संख्या 80/25 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी बागेश्वर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और सुरागरसी-पतारसी करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस टीम ने दीपक सिंह उर्फ दीपांशु, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम मल्लाफेर, थाना कपकोट को चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया। विवेचना के दौरान मामले में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत नौगांव और बासोट में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
Next: खेलों से अनुशासन, स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन: मुख्यमंत्री धामी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.