Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अब चुनावी रणनीति नहीं बनाएंगे ममता की जीत के शिल्पकार
  • राष्ट्रीय

अब चुनावी रणनीति नहीं बनाएंगे ममता की जीत के शिल्पकार

RNS INDIA NEWS 02/05/2021
rns featured image new

प्रशांत किशोर बोले-अब ब्रेक लेने और कुछ और करने का समय
कहा-एकतरफा नहीं थी बंगाल में भाजपा-टीएमसी की जंग

नई दिल्ली (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांंग्रेस की जीत के शिल्पकार रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अपने इस पेशे से दूरी बनाने की घोषणा की है। चुनाव नतीजे आने के बाद उन्होंने एक ब्रेक लेने और चुनावी रणनीति की जगह कोई और काम करने की इच्छा जाहिर की है। गौरतलब है कि प्रशांत किशोर ने चुनाव प्रचार के दौरान ही भाजपा के सीटों की संख्या तीन अंक तक नहीं पहुंचने की भविष्यवाणी की थी। प्रशांत ने कहा कि- मैं जो करता हूं, अब उसे जारी नहींं रखना चाहता। इस क्षेत्र में मैंने काफी कुछ किया है। अब मेरे लिए एक ब्रेक लेने ओर जीवन में कुछ और करने का समय है। मैं इस जगह को अब छोडऩा चाहता हूं। इस दौरान राजनीति में वापसी के सवाल पर उन्होंने खुद को विफल नेता बताया। उन्होंने कहा कि इस पर मुझे विचार करना होगा। वापस जा कर देखूंगा कि मुझे अब भविष्य में क्या करना है।
चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि परिणाम में भले ही टीएमसी की एकतरफा जीत दिख रही हो, मगर हकीकत में यह बेहद कड़ा मुकाबला था। भाजपा के व्यापक पैमाने पर दुष्प्रचार, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग और चुनाव आयोग की पक्षपात के बावजूद हम अपनी जीत को ले कर आश्वस्त थे। उन्होंने कहा कि यह सही है कि पीएम मोदी की व्यापक लोकप्रियता है। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि भाजपा हर चुनाव जीत जाएगी। लोकप्रियता और रैलियों में भीड़ जीत का पैमाना नहीं है। कोई पार्टी शक्तिशाली है तो यह जीत की कुंजी नहीं है। पीएम मोदी की तरह ही राज्य में ममता बनर्जी की व्यापक लोकप्रियता है। इसके बावजूद लोकसभा चुनाव में टीएमसी महज 22 सीटें जीत पाई। उसे भाजपा के हाथों 18 सीटें गंवानी पड़ी थी। उन्होंने नतीजे के संबंध मेंं कहा कि ममता बनर्जी की सबसे बड़ी ताकत उनका जनता के साथ सीधा जुड़ाव है।
इस दौरान इस चुनावी रणनीतिकार ने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव में आयोग ने खुल कर पक्षपात किया। भले ही इसके बावजूद टीएमसी चुनाव जीत गई, मगर विपक्ष को आयोग के रवैये पर लगातार आपत्ति जताते रहना चाहिए। गौरतलब है कि प्रशांत ने चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि भाजपा के सीटों की संख्या तीन अंकों तक नहीं पहुंच पाएगी। अगर ऐसा हुआ तो वह अपने इस पेशे से संन्यास ले लेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना के 10 नए संक्रमित मिले
Next: राशिफल 3 मई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • पुरानी पेंशन बहाली और समान स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.