Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला की मदद के लिए आगे आए किन्नर, चलती ट्रेन में कराई डिलीवरी
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला की मदद के लिए आगे आए किन्नर, चलती ट्रेन में कराई डिलीवरी

RNS INDIA NEWS 19/01/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा हो रही थी लेकिन किसी महिला यात्री ने नहीं की बल्कि किन्नरों के एक ग्रुप ने डिलीवरी कराई। विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रेन की बॉगी में किन्नरों की संख्या होने पर दूसरे यात्री उन्हें भगाने लगते हैं। लेकिन इन किन्नरों ने इस बार दरियादिली मिसाल कायम की है। बिहार के जमुई जि़ले के किन्नरों की दरियादिली का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। किन्नरों की ममता देखने के बाद लोग उनके पहल की काफी सराहना कर रहे हैं।
दरअसल बिहार के जमुई जिले के झाझा-जसीडीह रेल खंड में ट्रेन यात्रा के दौरान एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। जानकारी के अनुसार हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस डी 5 कोच में शेखपुरा जिले की रहने वाली महिला यात्री सफर कर रही थी। लखीसराय जाने के दौरान ट्रेन जैसे ही जसीडीह रेलवे स्टेशन से खुली तो महिला को दर्द होने लगा।
आसपास के लोग अभी कुछ समझ नहीं पा रहे थे कि क्या किया जा सकता है। ट्रेन में कई महिला सहयात्री भी मौजूद थीं लेकिन उन्हें भी कुछ नहीं सूझ रहा था। वो कुछ करतीं इससे पहले ही किन्नरों ने पहल करते हुए ट्रेन में ही महिला की डिलीवरी करवा दी। जैसे ही उन किन्नरों ने महिला को दर्द में देखा, वे बिना वक्त गंवाए उसे बाथरूम लेकर गई और वहां सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है। इसके बाद सभी किन्नरों ने नवजात बेटे को गोद में लेकर आशीर्वाद दिया। महिला के बेटे को जन्म देने पर किन्नरों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
इतना ही नहीं किन्नरों ने कहा महिला और बच्चे को डॉक्टर से दिखा लें। अगर आप लोगों के पास पैसे नहीं हैं तो हम लोगों से ले लीजिए। इसके बद सभी किन्नर झाझा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर गए। ट्रेन में मौजूद एक यात्री ने किन्नरों की दरियादिली का यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे वायरल कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माघ मेला में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में तीन गिरफ्तार
Next: केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, सेवा विवाद मामले को बड़ी बेंच को किया जाए रेफर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.