Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, शिक्षा निदेशालय में मचा हड़कंप
  • देहरादून

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, शिक्षा निदेशालय में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 21/02/2026
WhatsApp Image 2026-02-21 at 19.51.46

-भाजपा विधायक काऊ और उनके समर्थकों पर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के दफ्तर में घुसकर भाजपा विधायक और उनके समर्थकों द्वारा अफसर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के दफ्तर पहुंचे और विवाद के बाद मारपीट और तोड़फोड़ की। मारपीट में अफसर के सिर पर गहरी चोट भी आई है। प्राइमरी एजुकेशन के डायरेक्टर अजय कुमार नौडियाल ने कहा- हमले की वजहें वही (विधायक) बेहतर जानते हैं। भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पर आरोप लगाते हुए कहा- वे एक स्कूल का नाम बदलने के लिए ऑफिस आए थे। हमने उनसे कहा कि नाम तभी बदला जा सकता है जब राज्य सरकार के लेवल से ऑर्डर आ जाएं। हमने बस इतना ही कहा था। अफसर का आरोप है कि विधायक के साथ करीब 20-25 लोग और भी थे। शुरू से ही गाली-गलौज करते हुए आए और कमरा बंद कर दिया। मेरे सिर पर चोटें लगी हैं। आंख के अंदर भी हैं। ऑफिस के अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। शुरू से ही गाली-गलौज करते हुए आए और कमरा बंद कर दिया। विधायक जी के साथ कमरे के अंदर 20-25 लोग और भी थे। घटना के बाद कर्मचारियों में दहशत और भारी आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि किसी मुद्दे पर असहमति थी तो इसका समाधान प्रशासनिक स्तर पर निकाला जा सकता था। इस तरह सरकारी दफ्तर में घुसकर मारपीट और हमला करना अस्वीकार्य है। इस घटना के बाद से सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों का अलग-अलग बयान है। एक तरफ शिक्षा निदेशक नौडियाल का कहना है कि विधायक ने खुद दरवाजा बंद कराया था। वहीं विधायक पक्ष का कहना है कि वो लोग बातचीत कर रहे थे, लेकिन तभी कर्मचारियों ने बाहर से गेट बंद कर दिया। दरवाजा किसने बंद किया, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है। ये पूरा मामला रायपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगे शिलापट्ट पर नाम बदलने से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसको लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सतीश नैनवाल को दी श्रद्धांजलि
Next: अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक जल्द शुरू करेगा मोबाइल बैंकिंग सेवा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.