Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तराखंड बीजेपी का बना प्लान, अयोध्या में राम मंदिर दर्शन को चलेगा अभियान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तराखंड बीजेपी का बना प्लान, अयोध्या में राम मंदिर दर्शन को चलेगा अभियान

RNS INDIA NEWS 23/01/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। प्राण प्रतिष्ठा के बाद उत्तराखंड भाजपा अब अयोध्या राम मंदिर दर्शन अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत प्रदेश की हर लोकसभा से छह हजार भक्तों को रामलला दर्शन के लिए अयोध्या ले जाया जाएगा। भाजपा इसके लिए 25 जनवरी से 25 मार्च तक अभियान चलाएगी। इसके तहत राज्य के करीब 30 हजार पार्टी कार्यकर्ता व रामभक्तों को रामलला के दर्शन कराए जाएंगे। दरअसल भाजपा ने प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के जरिए समाज के हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया। इसके तहत 14 जनवरी से विभिन्न कार्यक्रम किए गए।
प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेशभर के प्रमुख मंदिरों में कार्यक्रम कर माहौल को राममय बनाया गया। इस क्रम में अब पार्टी आगे के कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने में जुट गई है। इसी के तहत राम मंदिर दर्शन अभियान शुरू किया जा रहा है। लोगों को स्पेशल ट्रेन-बसों से अयोध्या ले जाया जाएगा।

पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जाएंगे
भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और पार्टी से जुड़े रामभक्तों को अयोध्या दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। जिलास्तर पर इनके चयन की कार्यवाही चल रही है। उन्होंने कहा-अयोध्या जाने वाले सभी लोग अपना खर्चा खुद वहन करेंगे। हालांकि उनकी सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन या बस सेवा आदि की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।इसको लेकर तैयारी चल रही है। हर विधानसभा क्षेत्र के दस कार्यकर्ता भी जाएंगे: आमजन को राम मंदिर दर्शन कराने के अलावा पार्टी ने राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के दस कार्यकर्ताओं की एक टीम भी अयोध्या भेजने का निर्णय लिया है। यह टीम वहां व्यवस्था आदि काम देखेगी। एक टीम अयोध्या में आठ दिन रहेगी और उसके लौटते ही दूसरी विधानसभा की 10 सदस्यीय टीम को अयोध्या के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब उत्तराखंड की सभी लोकसभा क्षेत्रों से छह हजार लोगों को अयोध्या दर्शन के लिए ले जाने की योजना है। इसके लिए 25 जनवरी से 25 मार्च तक राम मंदिर दर्शन अभियान शुरू किया जा रहा है।  -खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश महामंत्री, भाजपा

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला कांग्रेस ने 13 जिला उपाध्यक्ष और 27 जिला महामंत्री बनाए
Next: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामलीला और दीपोत्सव का हुआ आयोजन

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-06 at 15.12.03_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.