Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • प्रधानाचार्य विभागीय भर्ती नियमावली 2022 को रद करने की मांग
  • चमोली

प्रधानाचार्य विभागीय भर्ती नियमावली 2022 को रद करने की मांग

RNS INDIA NEWS 24/07/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। राजकीय शिक्षक संघ की चमोली जिला कार्यकारिणी ने प्रांतीय कार्यकारिणी को ज्ञापन प्रेषित कर मांग की है कि प्रधानाचार्य विभागीय भर्ती नियमावली 2022 को रद किया जाए। शिक्षक संघ के चमोली जिला महामंत्री प्रकाश सिंह चौहान और जनपद अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड सरकार की कैबिनेट द्वारा इस नियमावली के कुछ संशोधन प्रस्ताव स्वीकार किए गए हैं। राशिसं के महामंत्री और अध्यक्ष ने कहा जनपद चमोली की कार्यकारिणी इसका विरोध करती है। बताया कि इससे विभाग मे शिक्षकों के प्रमोशन के अवसर खत्म होंगे। सरकार पहले ही शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग बनाकर शिक्षकों के लिए विभाग में पद्दोन्नति के अवसरों को सीमित कर चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान मे प्रदेश मे प्रधानाचार्यों के 1386 पद स्वीकृत हैं जो कि शत प्रतिशत पद्दोन्नति से ही भरे जाते हैं। हजारों शिक्षक प्रधानाध्यापक पद(जो कि प्रधानाचार्य का फीडर पद हैं) हेतु निर्धारित न्यूनतम अहर्ताओं को पूरा करते हैं।शत प्रतिशत पद्दोन्नति से सरकार पर कोई भी व्यय भार नहीं पड़ेगा। सरकार बहुत कम समय में प्रधानाध्यापकों के पदों पर प्रमोशन कर उन्हें शिथिलीकरण व्यवस्था का लाभ देकर प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों को भर सकती है। वर्तमान में प्रदेश मे लगभग 90 फीसदी प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त चल रहे हैं। जनपद चमोली में प्रधानाचार्यों के 128 स्वीकृत पदों मे से मात्र 8 स्थाई प्रधानाचार्य कार्यरत हैं इसी प्रकार 78 प्रधानाध्यापकों मे से मात्र 1 स्थाई प्रधानाध्यापक कार्यरत हैं। राजकीय शिक्षक संघ जनपद चमोली के महामंत्री प्रकाश सिंह चौहान ने कहा राजकीय शिक्षक संघ चमोली प्रधानाचार्य विभागीय भर्ती नियमावली का विरोध करता है । कहा पूर्व की भांति इन पदों को वरिष्ठता के आधार पर पद्दोन्नति से भरने की मांग पूरी की जाय ।जनपद महामंत्री ने बताया है कि यदि यह नियमावली निरस्त नही होती है तो राशिसं प्रांतीय कार्यकारिणी उत्तराखंड के दिशा-निर्दशानुसार संगठन धरना प्रदर्शन कार्यक्रम करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कारोबारी अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों पर ईडी ने की छापेमारी, मुंबई में चल रही है कार्रवाई
Next: सड़क पर घायल युवक को विधायक ने अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.