Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रदेश में 27 दिसंबर से मौसम में बदलाव के आसार
  • उत्तराखंड

प्रदेश में 27 दिसंबर से मौसम में बदलाव के आसार

RNS INDIA NEWS 23/12/2020
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में कुछ दिन मौसम साफ रहने के बाद 27 दिसंबर से एक बार फिर बदलाव के संकेत दिख रहे हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून के अनुसार, 27 को गढ़वाल क्षेत्र में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं गुरुवार से मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रभाव कुछ कम होने की उम्मीद है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 26 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा।
हालांकि ठंड में वृद्धि और खासकर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर से सुबह-शाम ठंड का एहसास कायम रहेगा। बुधवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 24.4 और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। पंतनगर में अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।
मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 17.5 और न्यूनतम तापमान 4.7 व नई टिहरी में अधिकतम तापमान 18.4 व न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के कई शहरों में दिन और रात के तापमान में फर्क से लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। रात को तापमान कम होने से लोगों को कड़ाके की ठंक का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है। कहा कि दिन में धूप खिली रहेगी जिससे ठंठ से शहरवासियों को कुछ राहत मिल सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पॉक्सो ऐक्ट में युवक को 10 वर्ष की कैद
Next: व्यापारी के घर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.