Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम : प्रदेश के पांच जिलों में दो दिन ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मौसम : प्रदेश के पांच जिलों में दो दिन ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

RNS INDIA NEWS 04/07/2022
Weather

देहरादून। मौसम विभाग ने राज्य के पांच जिलों में मंगलवार व बुधवार को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनसुार, अगले चार दिनों में दो दिन ऑरेंज अलर्ट और बाकी के दो दिन यलो अलर्ट रहेंगे। मंगलवार और बुधवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत जिलों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। जबकि सात व आठ जुलाई को नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा। आठ के बाद नौ व दस को बारिश में मामूली कमी आ सकती है। मौसम निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, मंगलवार व बुधवार को ऑरेंज अलर्ट के चलते जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। भारी से बहुत भारी बारिश के चलते संवेदनशील इलाकों में मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण कहीं कहीं सड़कों, राजमार्गों पर अवरोध, कटाव, पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं कहीं नालों और नदियों में अतिप्रवाह, निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है। छोटी नदियों या नालों के किनारे बस्तियों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का सुझाव दिया गया है। पहाड़ों में आवाजाही करने वालों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
दून में तड़के व दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। जबकि दिन के समय अच्छी खासी धूप निकली। दून में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3 अधिक था। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक अधिक रहा। दून में 10 जुलाई तक बारिश के दौर चलते रहेंगे। जिससे तापमान में यही स्थिरता रहने की उम्मीद है। दून में सोमवार को 22.3 एमएम बारिश दर्ज की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेमी के शव को नहर में फेंकने वाली महिला गिरफ्तार
Next: अचानक छुट्टी पर चले गए इंडिगो के कर्मचारी? डीजीसीए ने मांगा जवाब

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
  • बग्वाली पोखर क्षेत्र में सोलर प्लांटों का फायर रिस्क निरीक्षण

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.