Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • प्रभाग दिवस में मानव–वन्यजीव संघर्ष और वनाग्नि रोकथाम पर दिया गया जोर
  • अल्मोड़ा

प्रभाग दिवस में मानव–वन्यजीव संघर्ष और वनाग्नि रोकथाम पर दिया गया जोर

RNS INDIA NEWS 01/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-01 at 13.19.48_11zon

अल्मोड़ा। सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के अंतर्गत शनिवार को ‘प्रभाग दिवस’ का आयोजन किया गया, जिसमें मानव–वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, जन शिकायतों के निस्तारण, जन-जागरूकता और आगामी वनाग्नि सत्र को लेकर सतर्कता पर विशेष फोकस रहा। कार्यक्रम विभिन्न रेंजों में आयोजित किए गए, जहां स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें जरूरी जानकारी और दिशा-निर्देश दिए गए।

बिनसर रेंज में आयोजित कार्यक्रम में 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यहां मानव–वन्यजीव संघर्ष से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों को वन क्षेत्रों में आग न लगाने और किसी भी घटना की सूचना तत्काल विभाग को देने के लिए जागरूक किया गया। कोसी रेंज में 24 लोगों की मौजूदगी में ग्राम स्तर पर निगरानी तंत्र को सक्रिय रखने और सामुदायिक सहयोग से आग की घटनाओं की रोकथाम पर बल दिया गया, साथ ही विभागीय हेल्पलाइन की जानकारी भी साझा की गई।

जागेश्वर रेंज में 32 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही, जहां सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज पांच शिकायतों को मौके पर सुना गया और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। घने वन क्षेत्रों को देखते हुए अग्नि रेखाओं के संरक्षण और सतर्क निगरानी पर जोर दिया गया। कनारीछीना रेंज में 19 लोगों की भागीदारी के बीच चार शिकायतों पर सुनवाई करते हुए ग्रामीणों को खेतों की सफाई के दौरान आग का प्रयोग न करने की सलाह दी गई।

चौबटिया रेंज में 14 प्रतिभागियों के बीच आयोजित कार्यक्रम में बागानों और वन क्षेत्रों के आसपास ज्वलनशील सामग्री के सुरक्षित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। लमगड़ा रेंज में 16 लोगों को वनाग्नि से होने वाली पर्यावरणीय और आर्थिक क्षति की जानकारी दी गई तथा स्वयंसेवी अग्नि नियंत्रण दलों के गठन के लिए प्रेरित किया गया। वहीं गणनाथ रेंज में 12 प्रतिभागियों को पर्वतीय क्षेत्रों में आग के तेजी से फैलने की आशंका के प्रति जागरूक करते हुए समय पर सूचना देने और सहयोग के लिए प्रेरित किया गया।

प्रभाग के सभी रेंजों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से मानव–वन्यजीव संघर्ष और वनाग्नि की रोकथाम को लेकर व्यापक जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। साथ ही विभाग और स्थानीय लोगों के बीच समन्वय को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।

प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप कुमार धौलाखण्डी ने कहा कि प्रभाग दिवस का उद्देश्य विभाग और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सके। उन्होंने बताया कि वनाग्नि सत्र को देखते हुए सभी रेंजों में सतर्कता बढ़ाई जा रही है और जनसहभागिता से ही प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपसी विवाद में कर दी फायरिंग, 03 घायल; आरोपी गिरफ्तार
Next: होली पर एकल बुजुर्गों के घर पहुंची पुलिस, जाने हालचाल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.