Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आपसी विवाद में कर दी फायरिंग, 03 घायल; आरोपी गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

आपसी विवाद में कर दी फायरिंग, 03 घायल; आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/03/2026
WhatsApp Image 2026-03-01 at 17.38.05_11zon

अल्मोड़ा। धौलछीना थाना क्षेत्र के ग्राम मंगलता में मारपीट और फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाइसेंसी बंदूक और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मंगलता निवासी सुरेश सिंह चम्याल ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम गांव में मकान की छत डालने के लिए मिस्त्री को बुलाया था। इसी दौरान गांव के ही राजू उर्फ राजेन्द्र सिंह नेगी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अपने घर से बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे अर्जुन सिंह, दीपा देवी और मनजीत सिंह घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। मामले में धौलछीना थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 109(1) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार तड़के आरोपी राजू उर्फ राजेन्द्र सिंह नेगी, निवासी मंगलता, को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तनाव में था और गुस्से में आकर फायरिंग कर दी। पुलिस आरोपी के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चन्दन बहुगुणा बने भाजयुमो के जिला महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह
Next: प्रभाग दिवस में मानव–वन्यजीव संघर्ष और वनाग्नि रोकथाम पर दिया गया जोर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.