Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पूर्वांचल के लिए रेलवे चलाएगा तीन होली स्पेशल ट्रेन
  • हरिद्वार

पूर्वांचल के लिए रेलवे चलाएगा तीन होली स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 22/03/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  होली की वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड की तरफ जाने वाली सभी ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ चल रही है। जनरल डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। स्लीपर क्लास व थर्ड एसी की सारी सीटें एक महीने पहले से ही बुक हो चुकी हैं। सूर्य प्रसाद, नवीन सिंह, अखिलेश सिंह ने बताया कि इस रूट की तीन चार ट्रेनों में फर्स्ट एसी व सेकेंड एसी कोच लगे होते हैं। इनमें कुछ सीटें खाली मिल रही हैं, परंतु इनका किराया सामान्य से कई गुना ज्यादा होने से वे इसे अफोर्ड नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में रेलवे ने पूर्वांचल की तरफ आने जाने वाली तीन नई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह के मुताबिक पहली होली स्पेशल ट्रेन गुरुवार 22 मार्च दोपहर 1 बजे सरहिंद (पंजाब) स्टेशन से चलकर अगले दिन शाम 8 बजे बिहार के जयनगर पहुंचेगी। रास्ते के राजपुरा, अंबाला, बराड़ा, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या धाम, मानकपुर, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा व मधुबनी स्टेशन पर इसका स्टॉपेज होगा। जयनगर से यह ट्रेन 23 मार्च की रात 11:30 बजे वापसी का सफर शुरू करके इन्हीं स्टेशनों पर रुकते हुए वापस सरहिंद आएगी। दूसरी स्पेशल ट्रेन 23 मार्च शाम 7:15 बजे चंडीगढ़ से चलेगी, और सहारनपुर, लक्सर, मुरादाबाद, गोरखपुर होते हुए बिहार के कटिहार स्टेशन जाएगी। कटिहार से यह ट्रेन 25 मार्च सुबह 4 बजे वापसी का सफर शुरू करके इसी रूट से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।
तीसरी स्पेशल ट्रेन 23 मार्च सुबह 4 बजे कटिहार से रवाना होकर इसी रूट से चंडीगढ़ तक जाएगी। इधर से यह गाड़ी भी 25 मार्च को चंडीगढ़ से चलकर वापस कटिहार पहुंचेगी। यह ट्रेन सहारनपुर दोपहर 3:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन जयनगर से रात्रि में 11:30 बजे संचालित होगी। ट्रेन सहारनपुर में अगले दिन 1:50 बजे स्टेशन पर पहुंचेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिसकर्मी को टक्कर मारने के मामले में चालक गिरफ्तार
Next: 93 के खिलाफ डीएल निरस्तीकरण की हुई कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप, कांग्रेस ने जांच की मांग की
  • ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों को अधिक अधिकार देने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.