Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा

RNS INDIA NEWS 30/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। खटीमा पुलिस ने 18 मई की रात नगर की तीन दुकानों में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन लाख 25 हजार रुपये नकद, चार चेक, चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन तथा चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार 18 मई की रात पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल की दुकान गौरी कम्युनिकेशन, नितिन बत्रा की दुकान और संजय इलेक्ट्रॉनिक्स में चोरी की वारदात हुई थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की थीं। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सहित न्यूरिया, बरखेड़ा, पीलीभीत, बरेली, बदायूं और जयपुर तक के करीब 250 से 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। 29 मई को पुलिस ने मंडी समिति के पीछे रेलवे पटरी के पास दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान जैनुल आबेदीन निवासी न्यूरिया पीलीभीत और प्रवेश सक्सेना उर्फ ‘पुष्पा’ बरखेड़ा पीलीभीत के रूप में हुई। दोनों ने तीनों दुकानों में चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में छिपाए गए दो बैगों से तीन लाख 25 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा गौरी कम्युनिकेशन से चोरी किए गए चार चेक और चोरी की रकम से खरीदा गया एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार चोरी की बाकी रकम आरोपियों ने नशे और अन्य खर्चों में खर्च कर दी। दोनों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कार्रवाई में कोतवाल विजेंद्र शाह, एसएसआई केसी आर्य समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
Next: स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

हर शनिवार रुद्रपुर नगर निगम में रहेगा ‘नो व्हीकल डे’

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.