Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पूर्व विधायक राठौर के खिलाफ कार हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
  • हरिद्वार

पूर्व विधायक राठौर के खिलाफ कार हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज

RNS INDIA NEWS 10/01/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल मामले में फंसे पूर्व विधायक सुरेश राठौर की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। अब राठौर पर एक व्यक्ति की कार हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। ज्वालापुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, राजेश कुमार गौतम पुत्र कलीराम निवासी हरिलोक कॉलोनी ज्वालापुर ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी कार को ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने अपने उपयोग के लिए मांगा था। भरोसे में आकर कार दे दी। बाद में जब उन्होंने कार वापस मांगी तो लगातार टालमटोल की जाती रही। आरोप है कि बीते चार वर्षों से वह अपनी कार वापस पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी। आरोप है कि जब भी वह ज्वालापुर स्थित पूर्व विधायक के आवास पर कार लेने जाते हैं तो साफ इन्कार कर दिया जाता है। उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि पूर्व विधायक ने धमकी दी कि दोबारा कार मांगी तो गोली मार दी जाएगी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है, जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला को स्कूटी से टक्कर मारने की कोशिश
Next: मनरेगा बचाने को 11 जनवरी को डोईवाला में कांग्रेस का उपवास

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.