Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व विधायक चैंपियन के खिलाफ सुरक्षाकर्मी ने दर्ज़ कराया मुकदमा
  • देहरादून

पूर्व विधायक चैंपियन के खिलाफ सुरक्षाकर्मी ने दर्ज़ कराया मुकदमा

RNS INDIA NEWS 10/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर उनके सुरक्षाकर्मी ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि चैंपियन ने जवान के साथ अभद्रता, गालीगलौच और धक्कामुक्की भी की। डालनवाला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राकेश गुसाईं के अनुसार पुलिस के जवान गोकुल प्रसाद यादव हाल तैनाती पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार ने तहरीर दी कि वो 30 जनवरी 2024 से चैंपियन की सुरक्षा में तैनात हैं। गुरुवार रात वह देहरादून में चैंपियन के साथ उनके मोहिनी रोड डालनवाला स्थित आवास पर थे। आरोप है कि इस दौरान चैंपियन ने उनके साथ धक्का-मुक्की, मारपीट, गाली-गलौच की। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। यादव हरिद्वार में तैनात हैं, लिहाजा उन्होंने दूसरे दिन हरिद्वार जाकर घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों की दी। इसके बाद शनिवार को डालनवाला थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि चैंपियन पहले भी उनके साथ अभद्रता कर चुके हैं। गुसाईं ने बताया कि चैंपियन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गांव में चरस उगाकर बेचने पहुंचा तस्कर गिरफ्तार
Next: बुजुर्ग के खाते से ठगों ने चार लाख रुपये उड़ाए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.