Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें: डीएम
  • अल्मोड़ा

पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें: डीएम

RNS INDIA NEWS 12/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक में पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके आश्रितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने राष्ट्र सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागों को लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व सैनिकों के कल्याण, पेंशन, चिकित्सा सुविधा, रोजगार और शिक्षा से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा जैसी परिस्थितियों में पूर्व सैनिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसके लिए उन्होंने पूर्व सैनिकों को प्रशिक्षण देने, स्वयंसेवकों की सूची तैयार करने और व्यापक कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद में 9435 पूर्व सैनिक और 4979 वीरांगनाएं हैं। इनमें द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ी 26 वीरांगनाएं भी शामिल हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं देश के साहस और सेवा का प्रतीक हैं तथा उनकी समस्याओं का समाधान प्रशासन की जिम्मेदारी है। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय मनराल (सेवानिवृत्त), परिषद के नामित सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी और पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोहान वन क्षेत्र में बाघ का रेस्क्यू, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व भेजा गया
Next: जनसंघ के प्रथम विधायक गोविंद सिंह बिष्ट की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.