Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने किया घुरसों ग्राम का दौरा, क्षतिग्रस्त पंचायत घर इत्यादि के पुनर्निर्माण की उठाई मांग
  • अल्मोड़ा

पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने किया घुरसों ग्राम का दौरा, क्षतिग्रस्त पंचायत घर इत्यादि के पुनर्निर्माण की उठाई मांग

RNS INDIA NEWS 05/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। घुरसों ग्रामसभा में सड़क के मलबे से क्षतिग्रस्त हुए पंचायत घर,सड़क की टूटी हुई दीवार आदि का निरीक्षण पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने आर. डब्लू. डी. के अधिकारियों के साथ विगत शुक्रवार को किया तथा इनके पुनर्निर्माण के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर ठोस प्रयास किये। इस अवसर पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि घुरसों ग्रामसभा अल्मोड़ा विधानसभा से लगी हुई ग्रामसभा है परन्तु आज भी यहां के निवासियों को विकास की दरकार है। सड़क के मलबे से क्षतिग्रस्त हुआ पंचायत भवन आज भी निर्माण की प्रतीक्षा में है। सड़क की गिरी हुई दीवारों को अविलम्ब दुरूस्त करने की आवश्यकता है। उन्होंने सड़क की क्षतिग्रस्त दीवारों के निर्माण के लिए मौके पर आर.डब्ल्यू .डी. के अधिकारियों से तत्काल इस संबंध में कार्य करने को कहा और कर्नाटक ने सड़क के ऊपर लटक रही चट्टानों को भी तत्काल हटाए जाने की मांग की जिससे किसी गंभीर दुर्घटना को रोका जा सके। साथ ही शैल – कफडखान मोटर मार्ग से आ रहे पानी के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता से वार्ता कर समस्या के समाधान हेतु सुझाव दिए और कहा कि तत्काल प्रभाव से नीचे को आ रहे पानी को नाले में डाला जाए। इसके साथ ही उन्होंने घुरसों ग्रामसभा में भ्रमण कर स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं भी जानी। कर्नाटक ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि घुरसों ग्रामसभा आज भी स्वास्थ्य,सड़क और विकास के मामले में काफी पीछे है।आज आवश्यकता है कि घुरसों ग्रामसभा के विकास के लिए स्पेशल कंपोनेंट प्लान से सुनियोजित तरीके से एक स्पष्ट मास्टर प्लान तैयार किया जाए जिसमें ग्रामीण परिवेश के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए स्कूलों का कायाकल्प,स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए हाईटेक स्वास्थ्य केन्द्र,पेयजल की प्रत्येक घर में नियमित आपूर्ति और सबसे महत्वपूर्ण सड़कों,रास्तों व नालियों की दशा सुधारने के लिए कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि निर्वाचित जनप्रतिनिधि जिन्हें जनता चुनकर लोकसभा/विधानसभा भेजती है वे चाहें तो ग्रामसभाओं का कायाकल्प हो सकता है। बस इसके लिए ढृड़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि ग्रामसभाओं में ही ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सड़क की उपलब्धता रहेगी तो आज की सबसे बड़ी समस्या पलायन को रोकने में भी हम कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अपने स्तर से घुरसों ग्रामसभा की समस्याओं के समाधान के लिए जो भी प्रयास हो सकेंगे वे करेंगे। विदित हो कि कर्नाटक विगत लम्बे समय से अल्मोड़ा विधानसभा में बेहद सक्रिय हैं तथा लगातार पूरी विधानसभा में भ्रमण कर रहे हैं। उनके द्वारा लगातार लोगों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। विगत दिनों उनके ही प्रयासों से घनेली और घुरसों ग्रामसभा में घरेलू गैस सिलेंडर वितरण वाहन का आना प्रारंभ हुआ। ग्रामवासियों के लिए ये किसी चमत्कार से कम नहीं था क्योंकि देश स्वतन्त्र होने के बाद पहली बार गैस वितरण वाहन उनकी ग्रामसभाओं में पहुंचा। इसके बाद मीडिया से बातचीत में कर्नाटक ने कहा कि उनका प्रयास है कि वे विधानसभा के दूरस्थ ग्रामसभाओं तक पहुंच लोगों की समस्याएं जाने ताकि उनके समाधान का हर सम्भव प्रयास किया जा सके। कर्नाटक ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। जनहित के कार्यों के लिए वे सदैव जनता के लिए उपलब्ध रहेंगे और जनता के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे। घुरसों भ्रमण के दौरान उनके साथ आर डब्लयू डी के अधिकारी, यादव चंद्र पाण्डेय, रोहित शैली, हेम जोशी, प्रेम कुमार, देवेंद्र, बलवंत कुमार, विजय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 05 अगस्त
Next: चायखान-धारखोला मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने किया प्रदर्शन

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.