Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चायखान-धारखोला मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने किया प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

चायखान-धारखोला मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 05/08/2023
rns featured image new

विरोध स्वरूप सड़क में की धान की रोपाई

अल्मोड़ा। जागेश्वर विधानसभा के अंतर्गत चायखान-धारखोला मोटर मार्ग आज भी बदहाली का दंश झेल रहा है। इस मोटर मार्ग की हालत इतनी खराब है कि 9 किलोमीटर का यह मोटर मार्ग जगह जगह पानी के तालाब और कीचड़ भरा पड़ा है। इस मोटर मार्ग के अविलंब डामरीकरण की मांग को लेकर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवम पूर्व विधायक जागेश्वर गोविंद सिंह कुंजवाल ने सैकड़ों ग्रामवासियों के साथ आज उक्त सड़क में धरना दिया तथा विरोध स्वरूप धान के पौधों की रोपाई की। विदित हो की वर्ष 2014-15 में जब गोविंद सिंह कुंजवाल विधानसभा अध्यक्ष थे उस समय इस रोड का निर्माण कार्य जनहित में कराया गया था। तब से लेकर आज तक ये सड़क अवरुद्ध विकास का दंश झेल रही है। सड़क की हालत यह है कि यदि कोई गाड़ी या टू व्हीलर इस सड़क में आ जाए तो उसे धक्का लगाने के लिए हर समय चार आदमियों की जरूरत पड़ती है। धरने के दौरान ग्रामवासियों ने सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी भी की। इसके बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल एवम ग्राम वासियों के द्वारा मुख्यमंत्री उत्तराखंड को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया जिसमें पोखरी बैगनिया व पोखरी बिलवाल मोटर मार्ग में डामरीकरण सुधारीकरण की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हुए लगभग 7 वर्ष हो चुके हैं तब से लगातार क्षेत्र की जनता इस सड़क में डामरीकरण एवं सुधारीकरण की मांग करते आ रही है। इस संदर्भ में क्षेत्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के द्वारा इस सड़क के सुधारीकरण एवम डामरीकरण जो कि 9 किलोमीटर है का आकलन लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड अल्मोड़ा से बनवाकर अधीक्षण अभियंता के माध्यम से मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड देहरादून भिजवा दिया गया जो कि शासन में लंबित है। क्षेत्र की जनता मांग करती है कि उसी आकलन के आधार पर तत्काल धनराशि अवमुक्त कर कार्य प्रारंभ कराने के आदेश निर्गत करेंगे। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि समस्त ग्रामवासी बेहद दुखी मन से कहना चाहते हैं कि अगर एक माह के भीतर धनराशि अवमुक्त नहीं हुई तो क्षेत्रवासियों को बहुत बड़े जन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी दीवान सतवाल, मनोज रावत अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दीपक मलाडा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, रमेश आर्य क्षेत्र पंचायत सदस्य, मोहन नगरकोटी पूर्व प्रधान सहित सैकड़ों ग्राम वासी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने किया घुरसों ग्राम का दौरा, क्षतिग्रस्त पंचायत घर इत्यादि के पुनर्निर्माण की उठाई मांग
Next: एमडीडीए का कर्मचारी बताकर लगाया 64 हजार का चूना  

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.