Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के प्रयासों से घनेली ग्राम के अन्तिम छोर में पहली बार पहुंची गैस की गाड़ी, ग्रामीणों ने जताया आभार
  • अल्मोड़ा

पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के प्रयासों से घनेली ग्राम के अन्तिम छोर में पहली बार पहुंची गैस की गाड़ी, ग्रामीणों ने जताया आभार

RNS INDIA NEWS 19/07/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के प्रयासों से अल्मोड़ा विधानसभा की ग्रामसभा घनेली में आज प्रथम बार गैस सिलेंडर वितरण की गाड़ी पहुंची। विगत 12 जुलाई को जब पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक घनेली ग्रामसभा में जनसम्पर्क के लिए पहुंचे तब लोगों ने उनसे अपील की कि घनेली में गैस सिलेंडर वितरण वाहन नहीं आता है जिससे ग्रामवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर तत्काल श्री कर्नाटक ने दूरभाष पर नैनीताल के०एम०वी०एन० के अधिकारियों से बात कर अविलम्ब घनेली ग्रामसभा में गैस वितरण वाहन भेजे जाने की मांग की। जिस पर यह तय हुआ कि 19 जुलाई से प्रतिमाह गैस वितरण वाहन घनेली में भेजा जायेगा। आज गैस वितरण वाहन प्रथम बार घनेली ग्रामसभा में अन्तिम छोर तक पहुंचा जिससे ग्रामवासियों में बेहद प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला। विदित हो कि श्री कर्नाटक के द्वारा विगत दिनों पूर्व घुरसों ग्रामसभा में भी गैस वितरण वाहन की व्यवस्था की गयी थी। विदित हो कि श्री कर्नाटक के द्वारा लगातार विधानसभा का भ्रमण कर दूरस्थ गांवों में जनसम्पर्क कर लोगों की समस्याएं जानी जा रही हैं तथा उनके निराकरण के लिए तत्काल सम्बन्धित से बात कर जन समस्याओं को दूर करने का भरसक प्रयास भी किया जा रहा है। इसके साथ ही श्री कर्नाटक के द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान लगातार युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील भी की जा रही है एवं युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए उन्हें क्रिकेट, वालीबाल एवं फुटबाल किटों का वितरण भी किया जा रहा है। इस अवसर पर आज ग्राम प्रधान रेखा देवी, प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश आर्य, हरीश चंद्र, सौरभ कुमार, पूर्व प्रधान कैलाश राम, रोहित शैली प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, हरीश जोशी, पप्पू जोशी, अभिषेक कुमार, इन्दर आर्या सहित अनेकों ग्रामवासी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बढ़ती महंगाई ने मध्यम वर्ग का जीना किया दूभर: गीता मेहरा
Next: नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, 15 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
WhatsApp_Image_2026-06-02_at_19.05.51-removebg-preview_11zon
  • अल्मोड़ा

परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.