Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रूड़की के पूर्व दर्जाधारी मनोहर शर्मा समर्थकों संग भाजपा में शामिल
  • देहरादून

रूड़की के पूर्व दर्जाधारी मनोहर शर्मा समर्थकों संग भाजपा में शामिल

RNS INDIA NEWS 17/06/2023
rns featured image new

देहरादून। रूड़की के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व दर्जाधारी मनोहर लाल शर्मा समर्थकों संग भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा कार्यालय में गाजे-बाजों व फूल मालाओं के साथ ही उनका स्वागत किया गया।  शुक्रवार अपराह्न बलवीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार के साथ डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने पार्टी का पटका पहनाकर इनका स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में आने वाले सभी लोग विश्वास रखें, उनका पूरा सम्मान किया जाएगा। कहा कि भारत को दुनिया में श्रेष्ठ बनने की दिशा में निर्णायक रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ऐतिहासिक कार्य किए हैं, लिहाज़ा शामिल होने वाले सभी लोगों को महा जनसम्पर्क अभियान समेत अन्य पार्टी कार्यक्रमों में यथाशक्ति सहयोग देना है। भट्ट ने कहा कि आज के ज्वाइनिंग कार्यक्रम के साथ ही पार्टी का सदस्यता अभियान अपने तीसरे चरण में प्रवेश कर लिया है।
डा. निशंक ने कहा कि विजन को मिशन में बदलने का जो माद्दा पीएम मोदी ने दिखाया है उसे भारत ने जाना है और दुनिया ने माना है। उन्होंने नवांगतुक पार्टी सदस्यों से कहा, आप मोदी के चमत्कारिक नेतृत्व वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में आए हैं, लिहाजा राष्ट्र सेवा के मिशन में आपको भी सहयोग करना है।
भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व दर्जाधारी मनोहर लाल शर्मा ने कहा, विपरीत परिस्थितियों में जिस तरह मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, उससे प्रभावित होकर हम सब लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है। उन्होंने कांग्रेस को लेकर कड़वे अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि आज वहां लोकतंत्र नहीं है। कांग्रेसम में प्रदेश महामंत्री रहे ऋषि पाल बालियान ने कहा, में भाजपा में शामिल सभी लोगों की तरफ से नेतृत्व को आश्वस्त करना चाहता हूं कि जो भी कार्य या जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उसे पूरे मनोयोग व क्षमता के साथ पूर्ण करने का प्रयास करेंगे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने संचालन करते हुए सभी नए सदस्यों को महा जनसंपर्क अभियान के टोल फ्री नंबर 9090902024 पर मिस्ड कॉल करवाई। इस अवसर सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, के साथ ही पदाधिकारी आदित्य चौहान, शोभाराम प्रजापति, मधु भट्ट, हनी पाठक आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिनियम लागू होने से रिटायर वर्कचार्ज कर्मचारियों के पेंशन पर संकट
Next: नए सहकारी सदस्य बनाने को चलेगा अभियान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.