Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नए सहकारी सदस्य बनाने को चलेगा अभियान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नए सहकारी सदस्य बनाने को चलेगा अभियान

RNS INDIA NEWS 17/06/2023
rns featured image new

सहकारिता मंत्री ने दो लाख नए सहकारी सदस्य पारदर्शिता के साथ बनाने के दिए निर्देश
25 जून से 25 जुलाई तक चलेगा अभियान, 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

देहरादून। राज्य में नए सहकारी सदस्य बनाने को लेकर अभियान चलाया जाएगा। सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दो लाख नए सहकारी सदस्य पूरी पारदर्शिता के साथ बनाने के निर्देश दिए। अभियान में 50 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अभियान 25 जून से 25 जुलाई तक चलाया जाएगा।
यमुना कालोनी आवास पर हुई बैठक में सहकारिता मंत्री ने कहा कि सभी समितियों को निर्वाचन के दायरे में लाया जाए। इसके लिए अधिकारी हर संभव प्रयास करें। सभी समितियों को उच्च स्तर की संस्थाओं के लिए मताधिकार करने से पहले जरूरी मानकों का मानदंड पूरा करना होगा। सहकारी सदस्य ऑफलाइन और ऑनलाइन बन सकेंगे। ऑफलाइन में सहकारी समिति में स्वयं आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने के निर्देश दिए।
ऑनलाइन कॉल के माध्यम से सदस्य बनाना नियम अनुसार बाध्यकारी होगा। जो समिति कोताही बरतेगी उसका संज्ञान अधिकारी लेंगे। समितियों को निर्वाचन के दायरे में लाने को सभी औपचारिकताएं अधिकारी सुनिश्चित करें। जिससे सभी समितियां निर्वाचन के लिए पात्रता पा सकें। हर समिति की एजीएम करना अनिवार्य होगा। बैंक और सहकारी समितियों को लाभांश समय पर देना होगा।
कहा कि वीर माधो सिंह भंडारी संयुक्त सहकारी खेती, सीएससी केंद्र और जन औषधि केंद्र को ब्लॉकों में खोलने के कार्यों में तेजी लाई जाए। सहकारी समितियों के सचिवों की कैडर भर्ती को नियम बनाने के निर्देश दिए गए। कॉपरेटिव के शीर्ष अधिकारियों को अध्ययन को दूसरे प्रदेशों में भेजने के निर्देश रजिस्ट्रार को दिए।
सहकारिता सचिव डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने अफसरों को संयुक्त सहकारी खेती का वित्तीय चार्ट बनाने के निर्देश दिए। जिससे 37 स्थानों में संयुक्त सहकारी खेती को इस साल लक्ष्य के साथ पूरा किया जा सके। समीक्षा बैठक में रजिस्ट्रार आलोक कुमार पांडेय, अपर निबंधक ईरा उप्रेती, आनंद एडी शुक्ल, नीरज बेलवाल, एमपी त्रिपाठी, रामिन्द्री मंद्रवाल, मान सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रूड़की के पूर्व दर्जाधारी मनोहर शर्मा समर्थकों संग भाजपा में शामिल
Next: बिना सत्यापन कर्मचारी रखने पर स्पा सेंटर संचालक का चालान, 02 कर्मचारियों पर भी पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.