Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनके बेटे पर हल्द्वानी में धाखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
  • नैनीताल

पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनके बेटे पर हल्द्वानी में धाखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 23/08/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर और उनके बेटे के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में धोखाधड़ी के आरोप में गुरुवार रात मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा लखनऊ के एक होलसेल कारोबारी ने दर्ज कराया है। कारोबारी का आरोप है कि मनोज ने सिडकुल पंतनगर में कॉस्मेटिक उत्पाद निर्माता कंपनी शुरू कर उन्हें अधिकृत होल सेलर नियुक्त किया। इसके बाद लाखों रुपये का माल बेचकर बिना बताए पंतनगर स्थित कंपनी के प्लांट और हल्द्वानी के ट्रांसपोर्ट नगर में स्थित कंपनी के सेल्स कार्यालय को बंद कर दिया। इससे पीड़ित को 11.44 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।  तहरीर में लखनऊ के चौक निवासी नीरज कुमार शुक्ल ने बताया कि उनकी रकाबगंज में एनएस सेल्स नाम से फर्म है। वह कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के होलसेल कारोबारी हैं। एक जुलाई 2017 को उन्होंने मनोज प्रभाकर की कंपनी नेचुरेंस रिसर्च लैब प्राइवेट लिमिटेड एवं नेचुरेंस हर्बल कंपनी के साथ सुपर डिस्ट्रीब्यूटरशिप का एग्रीमेंट किया था। बतौर कंपनी निदेशक मनोज प्रभाकर ने उन्हें पूर्वी एवं मध्य यूपी का डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किया था। इसके बाद कंपनी के उत्पाद उन्हें होलसेल में बेचे गए। नीरज ने तहरीर में कहा है कि इसका पूरा भुगतान भी उन्होंने कर दिया, लेकिन इसके बाद ही निदेशक ने बिना सूचना दिए कंपनी बंद कर दी। कंपनी अचानक बंद होने से बाजार में उसके उत्पादों की बिक्री ही नहीं हुई। बताया कि वर्तमान में उनके पास नेचुरेंस हर्बल के 3,21,601 रुपये के, नेचुरेंस रिसर्च लैब प्राइवेट लिमिटेड के 2,78,938 रुपये के और मार्केट रिप्लेसमेंट के 1,53,920 रुपये के उत्पाद डंप पड़े हैं। वहीं मार्केट में उधारी भी 3,90,227 रुपये हो गई है, जो कंपनी बंद हो जाने की वजह से नहीं मिल पा रही है। नीरज ने तहरीर में बताया है कि मौजूदा वक्त में वह 11,44,686 रुपये के नुकसान में हैं। जब उन्होंने कंपनी निदेशक मनोज और उनके बेटे रोहन से संपर्क करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला।

लाखों का माल भेज पहले हटाया स्टाफ, फिर बेची कंपनी
पीड़ित नीरज शुक्ल ने बताया कि वह झांसी से लेकर बस्ती तक करीब 30 डिस्ट्रीब्यूटरों को माल सप्लाई करते थे। चार दिसंबर 2023 को मनोज और उनके बेटे रोहन प्रभाकर ने लाखों का माल उन्हें भेजा था। इसके बाद 23 दिसंबर को अचानक बैठक बुलाकर पूरी सेल्स टीम को हटा दिया। जब सेल्स टीम की मांग की गई तो वे नई टीम रखने की बात कहकर टालते रहे। इधर, सेल्स टीम नहीं होने की वजह से माल विक्रेताओं तक नहीं पहुंच पाया। जब नीरज ने अपने ट्रेडर्स से पता किया तो जानकारी मिली कि फरवरी 2024 में मनोज प्रभाकर ने पंतनगर सिडकुल स्थित फैक्ट्री बेचकर टीपीनगर हल्द्वानी स्थित कंपनी कार्यालय बंद कर दिया है। बाजार में कंपनी बंद होने की बात फैलने की वजह से माल गोदाम में ही डंप हो गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेपाल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त में एक की मौत, दो घायल
Next: ग्राउंड जीरो पर जाकर काम करते हैं मुख्यमंत्री: अग्रवाल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.