Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के आवास पहुंचे सीएम धामी, राजनीतिक गलियारों में हलचल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत के आवास पहुंचे सीएम धामी, राजनीतिक गलियारों में हलचल

RNS INDIA NEWS 26/02/2022
rns featured image new

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा दो तिहाई से अधिक बहुमत लेकर आने वाली है। 10 मार्च को जब नतीजे सामने आएंगे तो निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में भाजपा परचम लहराएगी। धामी आने वाले पांच साल के लिए नहीं, बल्कि 15 साल तक मुख्यमंत्री की पारी खेलेंगे। उनके नेतृत्व में हम सब प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेंगे। तीरथ ने कहा कि हमारा एक परिवार है, हालांकि मुझे स्वयं ही मुख्यमंत्री के पास जाना था, लेकिन चुनाव में व्यस्तता की वजह से नहीं जा पाया। इस बीच अचानक खुद ही उनका फोन आ गया। स्वाभाविक है कि चुनाव के मसलों पर चर्चा हुई होगी।
विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का दौर जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद तीरथ रावत से मुलाकात के दौरान दोनों ने समसामयिक मसलों पर चर्चा की। शनिवार को पूर्वाह्न मुख्यमंत्री धामी जीएमएस रोड स्थित साईं लोक कालोनी में पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री तीरथ रावत के आवास पहुंचे। तीरथ ने पुष्प गुच्छ व शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। दोनों के बीच लगभग आधा घंटे से अधिक समय तक विधानसभा के चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान सांसद तीरथ रावत की पत्नी रश्मि त्यागी रावत भी मौजूद रहीं। धामी इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक व त्रिवेंद्र रावत के आवास पर जाकर मुलाकात कर चुके हैं। माना जा रहा है कि वे नतीजों से पहले फील्डिंग सजा रहे हैं।

पार्टी फोरम में रखे बात
स्वामी यतींद्रानंद गिरी के प्रदेश नेतृत्व पर भितरघात के आरोप के सवाल पर सीएम धामी ने कहा कि सभी लोगों को पार्टी फोरम में ही अपनी बात रखनी चाहिए। भाजपा में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन उचित फोरम ही इसे रखा जाना चाहिए।
सामान्य तौर पर संगठन नतीजे आने के बाद चुनाव की समीक्षा करता है। विदित है कि भाजपा के चार विधायक भितरघात का आरोप लगा चुके हैं। कांग्रेस के यूक्रेन में फंसे छात्रों की वापसी के प्रयास में विलंब के आरोप पर सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस तो हर मुद्दे पर राजनीति करती आई है।
मैं तीरथ रावत के बाद ही इस दायित्व पर आया हूं। बचपन से उनका मार्गदर्शन व आर्शीवाद मेरे साथ रहा। विद्यार्थी परिषद के दौरान से वे मुझे प्रोत्साहित करते रहे हैं। चुनाव के बाद उनके भी कार्यक्रम लगे थे। कल जैसे सूचना मिली है कि वे आ गए तो शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंच गया। स्वाभाविक है कि चुनाव के दौरान जो भी घटनाक्रम हुए थे और पार्टी का किस तरह से प्रचार-प्रसार रहा। इन मुद्दों पर चर्चा की गई।  -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा चलाएगा ट्विटर अभियान
Next: जैविक रंग बनाने के गुर सिखाए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.