Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पूर्व अग्निवीरों को नव वर्ष पर तोहफा, बीएसएफ में कांस्टेबल भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण; नोटिफिकेशन जारी
  • राष्ट्रीय

पूर्व अग्निवीरों को नव वर्ष पर तोहफा, बीएसएफ में कांस्टेबल भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण; नोटिफिकेशन जारी

RNS INDIA NEWS 22/12/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। नए वर्ष से पहले केंद्र सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को बड़ी सौगात दी है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती के लिए पूर्व अग्निवीरों का आरक्षण 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।

गृह मंत्रालय की ओर से बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स अधिनियम, 1968 की धारा 141 की उपधारा (2) के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए बीएसएफ जनरल ड्यूटी कैडर (नॉन-गैजेटेड) भर्ती नियम, 2015 में संशोधन किया गया है। संशोधित नियमों को बीएसएफ जनरल ड्यूटी कैडर (नॉन-गैजेटेड) भर्ती (संशोधन) नियम, 2025 नाम दिया गया है, जो 18 दिसंबर 2025 से प्रभावी हो चुके हैं।

नए नियमों के तहत प्रत्येक भर्ती वर्ष में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के कुल पदों में से 50 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगे। इसके अलावा 10 प्रतिशत पद पूर्व सैनिकों के लिए और अधिकतम 3 प्रतिशत पद कॉम्बैटाइज्ड कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) की सीधी भर्ती के लिए आरक्षित किए गए हैं।

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में नोडल फोर्स के माध्यम से 50 प्रतिशत आरक्षित पदों पर पूर्व अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। यदि इस चरण में किसी श्रेणी के पद रिक्त रह जाते हैं, तो उन्हें भी इसी चरण में भरा जाएगा। दूसरे चरण में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के जरिए शेष 47 प्रतिशत पदों पर भर्ती होगी, जिसमें पूर्व सैनिकों के लिए निर्धारित 10 प्रतिशत आरक्षण भी शामिल रहेगा। महिला उम्मीदवारों के लिए पदों की संख्या का निर्धारण प्रत्येक वर्ष बीएसएफ के महानिदेशक द्वारा कार्य आवश्यकताओं के अनुसार किया जाएगा।

संशोधित नियमों के अनुसार पूर्व अग्निवीरों को प्रत्यक्ष भर्ती और आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा से पूरी तरह छूट दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अग्निवीरों को पहले ही सेना में कठोर शारीरिक प्रशिक्षण प्राप्त होता है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ताड़ीखेत में मुख्यमंत्री ने किया ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर में प्रतिभाग, 77.25 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
Next: राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 140 असिस्टेंट प्रोफेसरों को मिली तैनाती

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.