Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूरा देश भारत की सेना के पीछे मजबूती से खड़ा है: माहरा
  • देहरादून

पूरा देश भारत की सेना के पीछे मजबूती से खड़ा है: माहरा

RNS INDIA NEWS 09/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी देहरादून में तिरंगा यात्रा निकालते हुए एकता का संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि इस वक्त पार्टी अपने सभी लोकतांत्रिक मतभेद भुलाते हुए राष्ट्रीय संकट की घड़ी में देश की केंद्र सरकार और सेना के साथ मजबूती से खड़ी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस ने अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में मुख्यालय भवन से तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता हाथ में देश का तिरंगा झंडा लेकर राजपुर रोड, घंटाघर, पलटन बाजार, डिस्पेंसरी रोड, दर्शन लाल चौक होते हुए घंटाघर स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सेना का जोश बढ़ाने के लिए जबरदस्त नारेबाजी की। वहीं बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए देश की एकता अखंडता, केंद्र सरकार व देश की सेना के साथ डटकर खड़ा होने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष माहरा ने कहा कि देश के लिए हम कोई भी बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार हैं। सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना ने संयम बरतते हुए पहले दिन केवल आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर पहलगाम हमले का बदला लेने की कार्रवाई अपनी हवाई सीमा में रहते हुए की थी। लेकिन पाकिस्तान ने जो दुस्साहस किया, उसका मुंह तोड़ जवाब भारत ने दिया। पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने जितनी बार भी भारत को ललकारा है, उसको उसकी भरी कीमत चुकानी पड़ी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता हर संकट की घड़ी में सरकार सेना शासन व प्रशासन के सहयोग के लिए तैयार है। महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि शहर में आवश्यकता पड़ने पर वह जिला प्रशासन व सिविल डिफेंस के अधिकारियों को अपने कार्यकर्ता उपलब्ध करवाएंगे। इस मौके पर विधायक विक्रम सिंह नेगी, लखपत बुटोला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, हेमा पुरोहित, आर्येंद्र शर्मा, मदन लाल, दिनेश कौशल, याकूब सिद्दीकी, नवीन जोशी, गरिमा दसौनी, वीरेंद्र पोखरियाल, जगदीश धीमान, अनिल बेसनेट, पूरण सिंह रावत, महेंद्र सिंह नेगी, अभिनव थापर, ऐतात खान, सुशीला शर्मा, सावित्री थापा, गोपाल गड़िया आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री रेखा आर्या ने की एकल महिला स्वरोजगार योजना, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं की नियुक्ति, महिला कल्याण कोष, नन्दा गौरा योजना आदि की समीक्षा
Next: पत्नी का ऑपरेशन कराने अस्पताल जा रहे दंपति के साथ मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.