Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलिस टीम पर फायर झोंकने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा
  • ऊधम सिंह नगर

पुलिस टीम पर फायर झोंकने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 26/08/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।   नानकमत्ता में सोमवार रात पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए जसवन्त सिंह उर्फ जस्सी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उसके पास 103.69 ग्राम स्मैक, तमंचा, कारतूस बरामद किया है। एसओ उमेश कुमार की ओर से आरोपी जस्सी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पर नानकमत्ता, खटीमा समेत चम्पावत में एनडीपीएस एक्ट समेत संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। खटीमा व चम्पावत कोतवाली में वांटेड है। सोमवार की रात्रि में नानकमत्ता थानाध्यक्ष उमेश कुमार की टीम पर सुनखरी रोड पर आम के बगीचे के पास रोकने पर बाइक सवार ने पांच फायर झोंक दिए। जवाबी कर्रवाई में उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। आरोपी जसवंत सिंह उर्फ जस्सी पुत्र हरदीप सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी का नानकमत्ता थाना के पास से 103.69 ग्राम स्मैक, तीन जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह स्मैक सलीम निवासी बहेड़ी से लाता है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने नानकमत्ता पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। जसवंत सिंह पर नानकमत्ता, खटीमा कोतवाली, चम्पावत कोतवाली में लंबा आपराधिक इतिहास है। बताते हैं कि उसने मुखबिरी की आशंका में एक व्यक्ति के मुंह में गोबर ठूंस दिया था। इसके अलावा नानकमत्ता थाने में वर्ष 2017 में अवैध असलहे रखने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। वर्ष 2019 में बिना लाइसेंस हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार हुआ। इसी वर्ष लूट व जानलेवा हमले के मामले में नामजद हुआ। वर्ष 2023 में मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वह संगठित गिरोह बनाकर आपराधिक गतिविधियों व नशा तस्करी में शामिल रहता है। आरोपी ने नशे की तस्करी में खटीमा से लेकर चम्पावत तक जाल बिछाया। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि एक पखवाड़े पहले चम्पावत पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन वह फरार हो गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘रामणा लाल’ और ‘बौराणी’ धान को मिला राष्ट्रीय पंजीकरण
Next: सतपुली में सक्रिय गुलदार हो नरभक्षी घोषित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.