Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पुलिस ने स्मैक और अवैध बीयर की बड़ी खेप पकड़ी
  • टिहरी

पुलिस ने स्मैक और अवैध बीयर की बड़ी खेप पकड़ी

RNS INDIA NEWS 30/08/2022
rns featured image new

नई टिहरी। टिहरी पुलिस को अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 11 ग्राम से अधिक स्मैक व 70 पेटी बीयर की खेप बरामद की है। पुलिस ने बरामद माल की कुल कीमत तीन लाख रुपये बताई है। मंगलवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस टीम ने दो स्थानों पर स्मैक व अवैध रुप ले जाई जा रही बीयर बरामद की है। बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हर्बल गार्डन भद्रकाली के समीप शुभम ममंगाई निवासी रानीचौरी चंबा से 11. 69 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये है। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया युवक आईटीआई में क्लर्क है तथा वर्तमान में निलंबित चल रहा है। युवक को पूर्व में भी एनडीपीएस ऐक्ट में देहरादून से जेल भेजा गया था। वहीं दूसरी ओर कोतवाली पुलिस नई टिहरी से चेकिंग के दौरान ढुंगीधार चेक पोस्ट पर एक पिकअप वाहन को अवैध रुप से 70 पेटी बीयर परिवहन करते हुए पकड़ा। बताया कि वाहन चालक जयेंद्र निवासी चामनी को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500-2500 रुपये ईनाम देने की घोषणा की है। टीम में प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती रितेश शाह, एसओजी प्रभारी लखपत बुटोला, एसआई नवल किशोर, महेश, पवन, वहीं दूसरी टीम में एसआई नंदकिशोर ग्वाड़ी, जितेंद्र नेगी, सतीश कुमार, होमगार्ड प्रेमदत्त शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ठेकेदारों का क्रमिक अनशन 21 वें दिन भी जारी रहा
Next: भर्ती घोटालों के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदेश सरकार का पुतला दहन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.