Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पुलिस पर हमले के आरोप में 10 महिलाओं समेत 14 को भेजा जेल
  • पौड़ी

पुलिस पर हमले के आरोप में 10 महिलाओं समेत 14 को भेजा जेल

RNS INDIA NEWS 24/10/2025
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)।    यूपी-उत्तराखंड सीमा पर बुधवार देर रात रामलीला देखकर घर लौट रहीं महिलाओं और उनके परिजनों पर शरारती युवकों ने पटाखे फेंकने के साथ ही अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोटद्वार पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए देवरामपुर के लोगों ने न केवल हंगामा किया था, बल्कि पुलिस पर बरस पड़े थे। पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच तीखी झड़प हुई थी। इस दौरान उपनिरीक्षक विनोद चपराना खुद को भीड़ से बचाया था। एसएसआई राजविक्रम सिंह का कहना था भीड़ ने पुलिस वाहन को भी निशाना बनाया। पथराव और डंडों से हमला किया गया था। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने सीओ कोटद्वार निहारिका सेमवाल को तत्काल पुलिस टीम गठित कर हमलावरों  को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। कोतवाल रमेश तनवार ने बताया कि जिन 10 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, उनमें देवरामपुर निवासी बबली, अंजलि, सुनीता, सुषमा, कविता, रीता, गीता व गीता, संगीता व संगीता शामिल हैं। इनके अलावा आरोपी अमन, वेदप्रकाश, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार लोगों  समेत 22 नामजद एवं 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार 10 महिलाओं और 4 पुरुषों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया। शेष नामजद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। वहीं, अज्ञात लोगों की पहचान के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ई रिक्शा चालक पर हमला कर ब्रेन डेड करने में एक आरोपी गिरफ्तार
Next: राशिफल 25 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.