Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलिस ने पकड़े 17 पेटी नशे के इंजेक्शन, कैप्सूल और टैबलेट
  • ऊधम सिंह नगर

पुलिस ने पकड़े 17 पेटी नशे के इंजेक्शन, कैप्सूल और टैबलेट

RNS INDIA NEWS 30/12/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। आईटीआई थाना पुलिस ने दढ़ियाल रोड फ्लाईओवर के पास नेशनल हाईवे किनारे भारी मात्रा में अवैध (नशे की) दवाइयां बरामद की हैं। पुलिस ने पराली के नीचे काली पन्नी से ढककर छिपाई गई 17 पेटियों से 12,250 नशीले इंजेक्शन और करीब 3.40 लाख नशे के कैप्सूल व टैबलेट बरामद किए हैं। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। बरामद नशे की दवाओं की बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। सोमवार की शाम आईटीआई कोतवाली प्रभारी कुंदन रौतेला और एसआई प्रकाश बिष्ट को सूचना मिली कि दढ़ियाल रोड फ्लाईओवर से बाजपुर की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे के किनारे पराली के नीचे संदिग्ध पेटियां छिपाकर रखी गई हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पराली हटाकर तलाशी ली गई। काली पन्नी में लिपटी 17 पेटियां बरामद हुईं, जिनमें प्रतिबंधित श्रेणी की नशा करने वाली दवाइयां भरी थीं। पुलिस के अनुसार पांच भूरे रंग की गत्ते की पेटियों में एनआरएक्स बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन आईपी 0.3 मिलीग्राम/मिलीलीटर व बीआई नॉर्फिन 2.0 मिलीलीटर एम्प्यूल के कुल 12,250 इंजेक्शन पाए गए। इसके अलावा तीन पेटियों में अंछर स्पैस्मो कैप्सूल के 49,920, तीन पेटियों में स्पास्मोर कैप्सूल के 64,560, तीन पेटियों में प्रॉक्सिओहम एसपीएएस कैप्सूल के 51,360 तथा तीन पेटियों में ओएचएमएस अल्फा 0.5 टैबलेट के 1,74,000 कैप्सूल बरामद किए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार और औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला को मौके पर बुलाकर दवाओं की जांच कराई। औषधि निरीक्षकों ने बताया कि बरामद सभी दवाइयां प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं और इनका दुरुपयोग नशे के लिए किया जाता है। पुलिस टीम में एसआई जितेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल शेखर बनकोटी, कांस्टेबल दीपक प्रसाद, दिनेश तिवारी और दीपक जोशी शामिल रहे। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मामले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। सरकारी अस्पताल के पास बाग में नशेड़ियों का जमावड़ा काशीपुर(आरएनएस)। एलडी भट्ट सरकारी अस्पताल के बराबर स्थित बाग में दिनभर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसी तरह चीमा चौराहा स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास भी नशेड़ियों की भरमार देखी जाती है, जहां वे इंजेक्शन से नशा करते पाए जाते हैं। सूत्रों के अनुसार अधिकांश नशेड़ी नशा छोड़ने की दवा का ही दुरुपयोग कर नशा कर रहे हैं। पुलिस कई बार दबिश दे चुकी है, लेकिन समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि इन स्थानों पर नशे के सौदागर नशेड़ियों को सीरिंज और नशीले इंजेक्शन उपलब्ध कराते हैं। एएसपी स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी कलक्ट्रेट गेट पर यूकेडी ने सरकार का पुतला जलाया
Next: राशिफल 31 दिसंबर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.