Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुलिस ने कॉलेज के बाहर मंडरा रहे मनचलों को दौड़ाया
  • हरिद्वार

पुलिस ने कॉलेज के बाहर मंडरा रहे मनचलों को दौड़ाया

RNS INDIA NEWS 07/10/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।   पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों के आसपास मंडराने वाले मनचलों की धरपकड़ को लेकर अभियान चलाया। पुलिस को देख दो मनचले अपनी बाइक छोड़ मौके से भाग निकले। पुलिस ने दोनों बाइकों को सीज कर दिया है। एसएसपी प्रमेंन्द्र सिंह डोबाल की ओर से जिले की सभी कोतवाली, थाना और चौकी प्रभारियों को स्कूल-कॉलेजों के बाहर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने जीआईसी, चमनलाल महाविद्यालय, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और अन्य कॉलेजों के आसपास मंडराने वाले मनचलों को लेकर स्वयं मोर्चा संभालते हुए दौड़ाया। अभियान के दौरान पुलिस को देख दो मनचले अपनी बाइक छोड़ मौके से भाग निकले। चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि स्कूलों के आसपास मनचलों के मंडराने को लेकर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंगलौर मार्ग पर एक कॉलेज के बाहर दो युवक अपनी बाइक छोड़ फरार हो गए। दोनों को चिन्हित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों बाइकों को सीज किया गया है। उन्होंने अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कहते हुए कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खानपुर के लालपुर में सशस्त्र बदमाशों ने घर में डाली डकैती
Next: सिप्टी से लापता बुजुर्ग का शव 11 दिन बाद बरामद हुआ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.