Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पुलिस ने चोरी की नकदी के साथ युवक को किया गिरफ्तार
  • टिहरी

पुलिस ने चोरी की नकदी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/11/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। थाना घनसाली पुलिस ने दुकान से चोरी के मामले में एक नेपाली मूल के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस को युवक के पास से चोरी की गई 48 हजार की नकदी भी बरामद की है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि बीते 8 नवंबर को चमियाला बाजार स्थित दीपक ट्रेडर्स के मालिक गोविंद सिंह राणा ने थाने में उनकी दुकान से नकदी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि नेपाली मूल के युवक प्रेम सिंह उर्फ लक्ष्मण ने उनकी दुकान का गल्ला तोड़कर नकदी चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु की। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ तथा सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपी प्रेम सिंह को ग्राम रोंसाल के पास घुत्तू रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से दुकान से चुराई हुई 48 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीमांत हरखेड़ा में पहली बार होगा इगास महोत्सव
Next: बमणगांव में पांडव नृत्य देखने उमड़े लोग

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.