Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शाबास पुलिस: चन्‍द घण्‍टों में किया लूट का खुलासा, पिस्‍तौल चोरी का मामला भी सुलझा
  • देहरादून

शाबास पुलिस: चन्‍द घण्‍टों में किया लूट का खुलासा, पिस्‍तौल चोरी का मामला भी सुलझा

RNS INDIA NEWS 30/04/2022
rns featured image new

देहरादून। दिन दहाड़े घर में घुस कर पिस्‍तौल की नोक पर लूट करने के मामले का पुलिस ने चंद घण्‍टों में खुलासा कर दिया। मामला थाना क्‍लेमेन्‍टाउन का है। इसके साथ ही पुलिस ने एक अन्‍य मामला जो कि कोतवाली पटेलनगर का है का भी खुलासा किया है। पुलिस ने लूट के आरोपी को चोरी की पिस्‍तौल व जिन्‍दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
घटनाक्रम के अनुसार शनिवार की दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि समय लगभग 12:00 से 12:30 के बीच मंगलेश शर्मा पत्नी प्रेम प्रकाश शर्मा निवासी सी-19 टर्नर रोड के घर में एक लड़का आया और उसने कहा की आपके नेट की कम्प्लेंट है। जिस पर उक्त महिला ने दरवाजा खोल दिया। उसने अंदर आकर नेट चेक किया और अचानक से पिस्तौल निकालकर उक्त महिला को धमकाया और जान से मारने की धमकी देकर घर के अंदर पिस्तौल से फायर किया। जिस पर महिला डर गई और अभियुक्त द्वारा महिला के घर से सोने का मंगलसूत्र, कंगन व कानों की बाली लूट लिए और वहां भाग गया। घटना की रिपोर्ट थाना क्लेमन्टाउन में धारा 392/307 आईपीसी के तहत पंजीकृत कर विवेचना वरिष्ठ उप निरीक्षक शोएब अली के सुपुर्द की गयी।

इसके साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर कोतवाली पटेलनगर व थाना क्लेमन्टाउन पर दो अलग-अलग पुलिस टीमें गठित करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तथा पीड़िता व आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर पता चला कि एक व्यक्ति द्वारा सी-19 टर्नर रोड में पिस्टल दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है और लूट करने के बाद लोगों को पिस्टल दिखाते हुए डरा धमका कर घटनास्थल से टर्नर रोड सी-15 होते हुए भारतेंदु कैंसर हॉस्पिटल के पास त्रिमूर्ति बिहार की ओर जाता हुआ दिखाई दिया है। जिस पर क्लेमन्टाउन पुलिस द्वारा अभियुक्त के जाने के रास्ते तथा कोतवाली पटेलनगर से गठित पुलिस टीम द्वारा आईएसबीटी कैंपस में तलाशी शुरू की गयी, कोतवाली पटेलनगर पुलिस सर्च करते हुये जैसे ही आईएसबीटी में खडी एक वॉल्वो के पास पहुंची तो उन्हें वाल्वो के अंदर किसी व्यक्ति के होने का सन्देह हुआ। जैसे ही टीम वाल्वो के अन्दर पहुँचे तो उक्त व्यक्ति बोलवो मै छुपा होना पाया, जिसने पुलिस वालों को देख कर उनके ऊपर पिस्टल तान दी, पुलिस टीम द्वारा साहस का परिचय देते हुए उक्त व्यक्ति को घेर घोट के पकड़ लिया, पकडे व्यक्ति के कब्जे से पूर्व मै चोरी की गई पिस्टल मय 3 कारतूस तथा ब-19 टर्नर रोड में महिला के घर से लूटे गये आभूषण दो सोने के कड़े, एक सोने की चैन, दो कान की बाली बरामद की गई।
पूछताछ में उसने बताया कि उसने पिस्‍तौल शमीम आलम निवासी मोहब्बेवाला चंद्रमणि खालसा, स्टेट बैंक रोड निकट विंडलास फैक्ट्री, के घर मे अलमारी में रखे पिस्टल के डिब्बे से चोरी किया था। इसके साथ ही 09 जिंदा राउंड व एच0पी0 का लैपटॉप भी चोरी कर लिया कर लिया था। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपेन्द्र चौधरी पुत्र सतेंद्र चौधरी, निवासी चंदरबनी कोतवाली पटेलनगर बताया और बताया कि वह फाइबर केबल ठीक करने का कार्य करता था तथा वर्तमान में कोई कार्य न होने तथा नशे का आदी होने के कारण अपने खर्चों की पूर्ति के लिये चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। उसके द्वारा पूर्व में थाना पटेलनगर से चोरी की घटना में जेल जाना बताया गया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। पुलिस ने उसके पास से 01 पिस्टल लाइसेंसी, 03 जिन्दा कारतूस, 02 सोने के कड़े, 01 सोने की चेन, 2 सोने की कान की बाली बरामद की गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोनिया फिर पहुंची नगर निगम, किया हंगामा
Next: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ध्वस्त कराया अवैध अतिक्रमण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.