Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ध्वस्त कराया अवैध अतिक्रमण
  • चमोली

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ध्वस्त कराया अवैध अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 30/04/2022
rns featured image new

चमोली। जोशीमठ नगर क्षेत्र में पिछले लंबे समय से अतिक्रमण की बाढ़ सी आ गई है। प्रशासन के शिथिल रवैये के कारण नगर में जगह-जगह अतिक्रमण बढ़ा है। जोशीमठ नगर के वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के निकट बीकेटीसी और पशु चिकित्सालय की भूमि में अवैध रूप से बनाए जा रहे एक भवन को ज्वांइट मजिस्ट्रेट ने ध्वस्त करा दिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जोशीमठ दीपक सैनी ने बताया कि वेद वेदांग विद्यालय और पशु चिकित्सालय ने कुछ समय पूर्व एसडीएम कार्यालय में सूचना दी थी की एक व्यक्ति उनकी भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रण कर निर्माण कार्य कर रहा है। बताया कि शिकायत मिलने के बाद तत्कालीन एसडीएम ने भूमि का मौका मुआयना पटवारी जोशीमठ से करवाया। जिसमें स्पष्ट हो गया कि जिस भूमि में निर्माण हो रहा है वह भूमि बीकेटीसी एवं पशु चिकित्सालय की है। जिसके बाद क्षेत्रीय पटवारी, तहसीलदार और थाना जोशीमठ की टीम ने कई बार मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से हो रहे इस अतिक्रमण को रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन अवैध अतिक्रमण कर्ता दंबगई से कार्य करता रहा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि जब-जब प्रशासन की टीम वहां गई, उसने कुछ समय के लिए काम रोक दिया, फिर गुपचुप काम शुरू कर दिया। बताया कि इस अवैध निर्माण कर रहे व्यक्ति को पक्ष रखने का भी पूर्व एसडीएम ने मौका दिया, लेकिन उसने अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की। कहा कि उनके द्वारा भी संबंधित अवैध निर्माण कर रहे व्यक्ति को अपनी बात रखने के लिए सोमवार को उपजिला मजिस्ट्रट के न्यायालय में हाजिर होने व तब तक निर्माण रोकने का नोटिस भी जारी किया, बावजूद इस व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण जारी रखा गया। जिसके बाद अब प्रशासन को मजबूरन यह अवैध अतिक्रमण को तोड़ना पड़ रहा है। कहा नगर में अवैध अतिक्रमण को रोकना जरूरी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शाबास पुलिस: चन्‍द घण्‍टों में किया लूट का खुलासा, पिस्‍तौल चोरी का मामला भी सुलझा
Next: आसमानी बिजली से जंगल में लगी आग

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.